Home दिल्ली-एनसीआर सहायक उपकरण वितरण कैंप का आयोजन किया गया भजनपुरा में : रेखा...

सहायक उपकरण वितरण कैंप का आयोजन किया गया भजनपुरा में : रेखा रानी

0
40
रेखा रानी
सहायक उपकरण वितरण कैंप का आयोजन किया गया भजनपुरा में : रेखा रानी

सहायक उपकरण वितरण कैंप का आयोजन किया गया भजनपुरा में : रेखा रानी

श्री दत्त शर्मा ,आलोक माहौर रहे चीफ गेस्ट

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी जिला भाजपा के अध्यक्ष डाॅ यूके चौधरी के निर्देशानुसार आयोजित सहायक उपकरण वितरण कैंप में बुजुर्गों और विकलांगों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। घौंडा विधानसभा भजनपुरा मे आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन रेखा रानी निगम पार्षद द्वारा किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अजय महावर के भाई आलोक महावर , पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा , जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र राजोरा, जिलामंत्री नेहा उप्रेती, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भुवनेश सिंघल, मंडल महामंत्री सचिन एडवोकेट, ममता जोशी, लक्ष्मी देवी, मंत्री चारू कौशिक, माला ठाकुर, मंजू जी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही |

सहायक उपकरण वितरण कैम्प मे दो सौ से ज्यादा लोगों को कान की मशीन, गर्दन की बेल्ट, कमर की बेल्ट, घुटनों की बेल्ट, व्हीलचेयर, वॉकर, कमोड, कुशन और छड़ी जैसी आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार की वयोश्री योजना के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सहायक उपकरण प्रदान करना था।

श्रीदत्त शर्मा ने निगम पार्षद रेखा रानी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गो के लिए सहायक उपकरण प्रदान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ. आलोक महावर ने कहा कि समाज कल्याण का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए रेखा रानी, बिजेन्द्र प्रधान, दिग्विजय सिंह और उनकी पूरी टीम तथा सभी संगठन पदाधिकारीगण का सहयोग सराहनीय है. रेखा रानी ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाडे के तहत रजिस्ट्रेशन कैम्प लगाया गया था उसका आज वितरण किया गया है, जिसमे कान की मशीन, कमर दर्द के लिए बेल्ट, व्हीलचेयर, छडी, वाॅकर, कमोड आदि जो बुजुर्गो के लिए काफी जरूरत का सामान है, लेकिन बाजार से काफी महंगा भी मिलता है. आज कैंप मे यहां लगभग दस लाख से अधिक कीमत का सभी सामान निशुल्क प्रदान किया गया, जिससे सभी लोगो ने बहुत धन्यवाद और आशीर्वाद दिया.. सभी ने सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए रेखा रानी को बधाई दी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here