सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

पूर्व CJI रंजन गोगोई को असम सरकार देगी राज्य का सर्वोच्च सम्मान, सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने किया ऐलान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पूर्व CJI रंजन गोगोई को असम सरकार देगी राज्य का सर्वोच्च सम्मान, सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने किया ऐलान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार (16 जनवरी) को ऐलान किया कि पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई को राज्य का सर्वोच्च सम्मान दिया जाएगा.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार (16 जनवरी) को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि पूर्व सीजेआई और राज्यसभा के सांसद रंजन गोगोई को असम वैभव पुरस्कार दिया जाएगा.

हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि असम सरकार राज्यसभा के सांसद और पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्य के सर्वोच्च सम्मान असम वैभव से सम्मानित करेगी.”

सरमा ने आज दिन में बताया था कि सीजेआई के पद पर आसीन होने वाले उत्तर पूर्व से आने वाले पहले जस्टिस रंजन गोगोई को असम वैभव पुरस्कार दिया जा रहा है. राज्य का सर्वोच्च सम्मान रंजन गोगोई को 10 फरवरी को दिया जाएगा.

Advertisement

इस अहम फैसला का रहे हिस्सा

रंजन गोगोई कई अहम फैसलों का हिस्सा रहे हैं. पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने 2019 में एक ऐतिहासिक फैसले में अयोध्या में राम मंदिर को लेकर निर्णय दिया था. साथ ही कोर्ट ने अयोध्या में मस्जिद के निर्माण के लिए पांच एकड़ का वैकल्पिक भूखंड मुहैया कराने का आदेश दिया था.

इसके बाद अयोध्या में राम मंदिर बनना शुरू हुआ. आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा. इसमें प्रधानमं6ी नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित हजारों लोग शामिल होंगे.

बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में मूर्तिकार अरुण योगीराज की तराशी हुई रामलला की मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा. मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार (15 जनवरी) को बताया था कि नई मूर्ति में भगवान राम को पांच साल के बच्चे के रूप में खड़ी मुद्रा में दर्शाया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *