सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Asia Cup Hockey: सुपर-4 में भारत की शानदार एंट्री, इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा

3 मिनट पढ़ें

इंडोनेशिया में खेले जा रहे पुरुष हॉकी एशिया कप में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहली जीत दर्ज की। भारत ने पहला मुकाबला पाकिस्तान से ड्रॉ खेलने और दूसरे मुकाबले में जापान से 2-5 से हारने के बाद टीम ने शानदार वापसी की। आज जकार्ता में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान टीम इंडोनेशिया को एकतरफा मुकाबले में 16-0 से रौंदकर एक बड़ी जीत हासिल की। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर-4 के लिए क्वालीफाई भी किया। आपको बता दें पूल A से जापान और भारत व पूल B से मलेशिया और दक्षिण कोरिया ने सुपर-4 राउंड में एंट्री कर ली है। इस राउंड में हर टीम बाकी तीनों टीमों से भिड़ेगी। इसके बाद सुपर-4 के टेबल में टॉप की दो टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। व तीसरी-चौथी टीम के बाद तीसरे स्थान के लिए मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम अब 28 मई को जापान, 29 मई को मलेशिया और 31 मई को दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी।

तीसरे हाफ में ही भारत ने 10-0 की बढ़त बनाई

पहले हाफ का खेल खत्म होने पर भारत ने इंडोनेशिया पर 3-0 की बढ़त बना ली थी। पहले हाफ में भारत की तरफ से उत्तम सिंह ने एक जबकि पवन राजभर ने दो गोल किए। वहीं दूसरे हाफ का खेल खत्म होने पर भारत की बढ़त 6-0 हो चुकी थी। दूसरे हाफ में भारत के लिए एसवी सुनील ने दो जबकि नीलम संजीव ने एक गोल किया। तीसरे हाफ में भारत ने 10-0 की बढ़त बनाई। तीसरे हाफ में भारत के लिए सेल्वम कार्थी व अभरान सुदेव ने एक-एक जबकि दीप्सन टिर्की ने दो गोल दागे। चौथे हाफ में भारत ने एक बार फिर से जोरदार खेल दिखाते हुए 16-0 की बढ़त बनाई और मैच जीत लिया। मैच के आखिरी क्वार्टर ने भारत के लिए अभरान सुदेव, दीप्सन टिर्की, सेल्वम कार्थी पवन राजभर ने एक गोल करके अपना हैट्रिक पूरा किया। वहीं दीप्सन टिर्की ने भारत के लिए 15वां गोल किया और ये उनका चौथा गोल इस मैच में रहा। भारत के लिए इस मैच में आखिरी यानी 16वां गोल दीप्सन टिर्की ने किया और ये उनका पांचवां गोल था।

पाकिस्तान हुआ टूर्नामेंट से बाहर

भारत के इस बार ग्रुप ए में पाकिस्तान, जापान और इंडोनेशिया के साथ रखा गया। भारत को अपने पहले लीग मैच में पाकिस्तान से सामना करना पड़ा था और ये मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था। दूसरे लीग मैच में भारत का सामना जापान के साथ हुआ और इस मैच में भारत को जापान के हाथों 2-5 के अंतर से मैच गंवाना पड़ा था। ग्रुप ए में जापान ने तीन में से तीन मैच जीते और 9 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा। वहीं तीसरे लीग मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ 16-0 से जीत हासिल करके भारत चार अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया और सुपर फोर में पहुंच गया। ग्रुप बी से मलेशिया और साउथ कोरिया सुपर चार में पहुंची है। पाकिस्तान का सफर समाप्त हो गया। पूल ए में भारत और पाकिस्तान दोनों के चार अंक रहे और दोनों जापान ने पीछे रहे। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने हालांकि बेहतर गोल अंतर के कारण सुपर फोर में जगह बनाई।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *