श्रीलंका बना एशिया का किंग। जिस अंदाज में श्रीलंकाई शेरों ने एशिया कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तानियों को शिकस्त दी वह उन्हें किंग से कम कुछ भी नहीं बनाती। इस शानदार जीत के साथ श्रीलंकाई टीम एशिया कप के इतिहास में छठी बार चैंपियन बन गई। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के सामने एक बड़ लक्ष्य का पीछा करने की मुश्किल चुनौती थी जिसमें वे पूरी तरह से नाकाम रहे। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में श्रीलंका ने रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 170 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने 4 विकेट, हसरंगा ने तीन और चमिका ने दो विकेट लिए। श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप के इतिहास में चौथी बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने थीं। इससे पहले इन दोनों के बीच तीन बार खेले गए फाइनल में श्रींलका ने दो बार और पाकिस्तान ने एक बार जीता था। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब हुई है। टीम ने चौथे ओवर में कप्तान बाबर आजम और फखर जमां का विकेट गंवाया। हालांकि इसके बाद इफ्तिखार अहमद और मोहम्मद रिजवान के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। लेकिन इफ्तिखार 31 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नवाज 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हसरंगा ने 17वें ओवर में तीन विकेट लेकर श्रीलंका की जीत पक्की कर दी। मोहम्मद रिजवान 49 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए।
Asia Cup 2022 Final: फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हरा श्रीलंका बना एशियाई चैंपियनशिप
लेखक: CPN News • अपडेट: 12 सितंबर 2022, 12:17 AM
2 मिनट पढ़ें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?
asia cup 2022 Asia Cup 2022 Final Babar Azam Cricket News Cricket News In Hindi Dilshan Madushanka Dubai International Cricket Stadium Mohammad Rizwan pak vs sl asia cup Sri Lanka vs Pakistan Final Sri Lanka vs Pakistan Final Score Wanindu Hasranga एशिया कप 2022 फाइनल दिलशान मदुशंका दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बाबर आजम मोहम्मद रिजवान वानिंदु हसरंगा श्रीलंका बनाम पाकिस्तान फाइनल स्कोर




आपकी राय