सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IND vs PAK Asia Cup 2022: भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराया

2 मिनट पढ़ें

भारत ने एशिया कप के महामुकाबले में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हरा दिया। इसी के साथ भारत ने एशिया कप में जीत के साथ की अभियान की शुरुआत की। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला दुबई में खेला गया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की पूरी टीम भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे 19.5 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई और भारत को जीत के लिए 148 रन का टारगेट मिला। भारत की तरफ से भुवी ने सबसे ज्यादा चार जबकि हार्दिक पांड्या ने तीन, अर्शदीप सिंह ने दो और आवेश खान ने एक विकेट लिया। हार्दिक पांड्या को उनकी शानदार गेंदबाजी व बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। हालांकि भारतीय टीम को पाकिस्तान पर ये जीत काफी संघर्ष के बाद मिली लेकिन मिली पूरे स्टाइल से। हार्दिक पंड्या ने छक्का लगाकर पाकिस्तान को शिकस्त दी और पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में इसी मैदान पर मिली हार का बदला भी ले लिया। इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी। ये एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की 9वीं जीत है। भारत ने एशिया कप में अब तक पाकिस्तान का 15 बार मुकाबला किया है जिनमें से नौ में उसे जीत मिली है, पांच में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बेनतीजा खत्म हुआ। एशिया कप में भारत का अगला मैच बुधवार 31 अगस्त को हांगकांग से होगा। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच की प्लेइंग इलेवन में रिषभ पंत को जगह नहीं दी गई है और उनकी जगह अनुभवी दिनेश कार्तिक अंतिम ग्यारह में जगह बनाने में सफल रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *