सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

एक कदम आगे निकले ललन सिंह से अशोक चौधरी, CM नीतीश का नाम लिया, कहा- ‘PM बनने में…’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ललन सिंह से एक कदम आगे निकले अशोक चौधरी, CM नीतीश का नाम लिया, कहा- ‘PM बनने में…’

अशोक चौधरी ने कहा कि देश में आप सर्वे कराइएगा तो नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के रूप में बहुत लोग देखना चाहेंगे. जेडीयू मंत्री मीडिया से बात कर रहे थे.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) पीएम मैटेरियल मानते हैं. हाल ही में उन्होंने इसको लेकर बयान दिया था और नीतीश कुमार की साफ-सुथरी छवि का जिक्र किया था. इसके पहले भी पीएम मैटेरियल को लेकर बयानबाजी हो चुकी है. अब जेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने एक कदम आगे बढ़कर बयान दिया है. बुधवार (13 सितंबर) को मीडिया से प्रदेश कार्यालय में बातचीत कर रहे थे.

‘हर पार्टी अपने नेता को शीर्ष पद पर देखना चाहता है’

जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कौन पार्टी का वर्कर और किस पार्टी का वर्कर अपने नेता को शीर्ष पद पर नहीं देखना चाहता है? उन्होंने कहा कि ऐसे एक पार्टी का नाम बता दीजिए, इसलिए हमलोग भी अपने नेता को शीर्ष पद पर देखना चाहते हैं, लेकिन जो राजनीतिक परिस्थितियां बनेंगी उस तरह से इंडिया गठबंधन एक्ट करेगा इसमें कहां दो मत है.

Advertisement

‘पीएम बनने में क्या प्रश्नचिह्न हो सकता है’

अशोक चौधरी ने कहा कि देश में आप सर्वे कराइएगा तो नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के रूप में बहुत लोग देखना चाहेंगे. सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि बाहर के लोग भी देखना चाहेंगे. नीतीश कुमार भारत सरकार और राज्य सरकार में सेवा की है, 17 साल मुख्यमंत्री रहे और भारत सरकार में मंत्री रहे. आज तक उन पर प्रश्नचिह्न नहीं लगा है. कभी पारदर्शिता पर और ईमानदारी पर प्रश्नचिह्न नहीं लगा है. बिहार जैसे राज्य को उन्होंने शांति बहाल कर आगे ले जाने का काम किया. जिस बिहार का बजट 28 हजार करोड़ था उसको दो लाख 68 हजार करोड़ करने का काम किया. उस व्यक्ति को पीएम बनने में क्या प्रश्नचिह्न हो सकता है?

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने साफ कहा है कि उनकी कोई इच्छा नहीं है. वह सिर्फ विपक्षी दलों को एक मंच पर लाना चाहते थे. अब एक बार फिर पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर बयानबाजी से जेडीयू के नेताओं की चाहत झलकने लगी है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *