सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Ashirwad Ka Diya: ब्रह्मपुरी वार्ड के अंबेडकर भवन में आशीर्वाद का दिया जलाया गया राजकुमार बल्लन के नेतृत्व में

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Ashirwad Ka Diya: ब्रह्मपुरी वार्ड के अंबेडकर भवन में आशीर्वाद का दिया जलाया गया राजकुमार बल्लन के नेतृत्व में

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में जनसेवा के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने एवं मोदी जी के जन्म दिवस पर पूरे देश में उनके यशस्वी, स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए आशीर्वाद_का_दिया जलाया गया। घोंडा विधानसभा के ब्रह्मपुरी वार्ड के अंबेडकर भवन में इसका कार्यक्रम में वहाँ के पूर्व निगम पार्षद, दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी राज कुमार बल्लन प्रवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर राजकुमार बल्लन नें कहा हमें श्री मोदी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए एक जनसेवक के रूप में उन्होंने दुनिया भर में देश का माँ बढ़ाया है | आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है |

Advertisement

श्री बल्लन नें कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन मां भारती की सेवा में पूरी तरह समर्पित है। 140 करोड़ देशवासियों की प्रगति और कल्याण ही उनका एकमात्र संकल्प है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत न केवल हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है, बल्कि वैश्विक पटल पर एक सशक्त नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है। उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत है।” इस अवसर पर श्री बल्लन ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर भगवान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की, ताकि वे इसी प्रकार देश की सेवा करते रहें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *