सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

KKR को चैंपियन बनाते ही श्रेयस अय्यर पर हुआ बड़ा दावा, दिग्गज ने कहा- गिल से पहले बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान!

3 मिनट पढ़ें
KKR को चैंपियन बनाते ही श्रेयस अय्यर पर हुआ बड़ा दावा, दिग्गज ने कहा- गिल से पहले बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान!

KKR को चैंपियन बनाते ही श्रेयस अय्यर पर हुआ बड़ा दावा, दिग्गज ने कहा- गिल से पहले बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान!

Advertisement

KKR को चैंपियन बनाते ही श्रेयस अय्यर पर हुआ बड़ा दावा, दिग्गज ने कहा- गिल से पहले बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान!

श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का खिताब जितवाया. अब अय्यर को लेकर दावा किया गया कि वह टीम इंडिया के अगले कप्तान होंगे.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2024 का खिताब जीता. अय्यर टूर्नामेंट के बेस्ट कप्तान साबित हुए. केकेआर ने फाइनल में पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी. अब अय्यर को लेकर बड़ा दावा किया गया कि वह शुभमन गिल से पहले टीम इंडिया के कप्तान बन सकते हैं. यह दावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा ने किया. उन्होंने कहा कि अय्यर टीम इंडिया के अगले कप्तान हो सकते हैं.

बता दें कि अय्यर ने कप्तानी करते हुए केकेआर को दूसरे सीज़न में ही चैंपियन बना दिया. श्रेयस 2022 से कोलकाता की कमान संभाल रहे हैं लेकिन 2023 के टूर्नामेंट में वह इंजरी के चलते नहीं खेल सके और उनकी जगह नितीश राणा ने केकेआर की कप्तानी की थी. लेकिन 2024 में अय्यर ने बतौर कप्तान वापसी की और टीम को चैंपियन बना दिया.

Advertisement

उथप्पा ने ‘जियोसिनेमा’ से बात करते हुए कहा, “मैं इसे यहां कहने जा रहा हूं. वह फ्यूचर में भारतीय टीम के कप्तान होंगे. मुझे लगता है कि लाइन में अगले हैं, शायद शुभमन गिल से भी पहले. उनके पास टीम को संभालने के लिए तरीका और चरित्र है. मुझे लगता है कि उन्होंने इस सीज़न बहुत कुछ सीखा. आपको यह समझना होगा कि वह गौतम गंभीर, चंद्रकांत पंडित और अभिषेक नायर- तीन बहुत मजबूत पर्सनालिटी के साथ काम कर रहे थे.

इसके आगे उथप्पा ने अय्यर के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से लेकर इंजरी तक, कई चीज़ों के बारे में बात की. आईपीएल से पहले अय्यर को टीम इंडिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था. अय्यर ने रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने से इंकार किया था, जिसके चलते बीसीसीआई ने उन्हें झटका दिया था.

उथप्पा ने कहा, “बहुत कुछ झेलने के बाद, बैक इंजरी, वर्ल्ड कप से बाहर होना, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट न मिलना- उसके साथ क्या हुआ, इस बारे में बहुत अनुमान लगाए गए. उन्होंने शायद ही इस बारे में बात की. मुझे लगता है कि फाइनल से ठीक पहले उन्होंने इस पर बात की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *