सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

BJP-Congress के हमले पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, लोगों से कहा- ‘फिर बनाओ CM, पानी…’

3 मिनट पढ़ें
BJP-Congress

BJP-Congress के हमले पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, लोगों से कहा- 'फिर बनाओ CM, पानी...'

Arvind Kejriwal Latest News: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेता लगातार एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. बीजेपी नेता दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते. इस मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल भी अपने विरोधियों पर पहले से ज्यादा आक्रामक अंदाज में दिखाई देते हैं.

दरअसल, दिल्ली सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देने की घोषणा की थी, जिसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही सवाल उठाए थे. दोनों पार्टियों के नेताओं ने उनसे पूछा था कि “पैसे कहां से आएंगे?”

कांग्रेस-बीजेपी नेताओं को दिया ये जवाब  

अब इस मसले पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि, “हमने दिल्ली की हर महिला खाते में हजार-हजार रुपए महीना देने की पूरी तैयारी कर रखी है.”

अरविंद केजरीवाल ने मिशन 2025 के तहत मोती नगर विधानसभा में पदयात्रा के दौरान कहा, “हमने दिल्ली की हर महिला खाते में हजार-हजार रुपए महीना देने की तैयारी कर रखी है.” इस मौके पर बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में अच्छे स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए और बिजली फ्री कर दी.

‘बीजेपी वाले सब्सिडी बंद कर देंगे’

उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित एक भी राज्य में ये सुविधाएं लोगों को नहीं मिल रही हैं. दिल्ली में उनकी सरकार बनी तो बिजली सब्सिडी बंद कर देंगे. इसलिए, उन्होंने मुझे जेल भेज दिया. मेरे पीछे उन्होंने दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है. बीजेपी वाले सीवर ओवरफ्लो करा रहे हैं. यहां की सड़कें टूटी हुई हैं. आप चिंता मत करो. आपका केजरीवाल सब ठीक कर रहा है. पूरी दिल्ली में युद्धस्तर पर सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी है. बाकी रुके हुए कार्य भी टॉप स्पीड से कराए जा रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने पदयात्रा के दौरान कहा कि जल्द ही सारी सड़कें ठीक हो जाएंगी. सीवर की सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया है. वहीं, पानी के बिल को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों के पानी के अनाप- शनाप बिल आए हैं. आप वोट देकर फिर मुझे अपना मुख्यमंत्री बनाओ, मैं आपके सारे बिल माफ कर दूंगा.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर लोगों से मिल रहे हैं. इसी कड़ी में वीरवार शाम वे अपने पदयात्रा कार्यक्रम के तहत मोती नगर विधानसभा पहुंचे थे, जहां उनसे मिलने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *