सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दीवाली पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘दिल्ली का मॉडल देश में…’

3 मिनट पढ़ें
अरविंद केजरीवाल

दीवाली पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से बड़ी अपील, 'दिल्ली का मॉडल देश में...'

Advertisement

Arvind Kejriwal On Ayushman Bharat: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (30 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी को प्रकाश पर्व दिवाली की बधाई दी. इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे ​दिल्ली के हेल्थ मॉडल को पूरे देश में लागू करें.

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आयुष्मान योजना को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, “मेरा नहीं, सीएजी का कहना है कि इस योजना में बहुत सारे घोटाले हैं. आयुष्मान योजना में अस्पताल में भर्ती होने के बाद मरीजों को पांच लाख रुपये तक का इलाज फ्री मिलता है. जबकि दिल्ली सरकार की हेल्थ स्कीम के तहत सारा इलाज फ्री है.”

 

‘दिल्ली हेल्थ स्कीम में कोई लिमिट नहीं’ 

दिल्ली सरकार की हेल्थ स्कीम में कोई लिमिट नहीं है. ओपीडी से लेकर आईपीडी व अन्य सभी तरह के उपचार का खर्च आप सरकार करती है. मरीज को पांच रुपये की क्रोसिन से लेकर लाखों रुपये का बिल दिल्ली सरकार खर्च करती है. हमारी हेल्थ स्कीम में पैसे की कोई लिमिट नहीं है.

दिल्ली सरकार की हेल्थ स्कीम केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना से बहुत अच्छी है. पीएम मोदी को चाहिए कि वे दिल्ली के हेल्थ मॉडल को पूरे देश में लागू करें. योजना किसी की भी हो, अगर अच्छी है तो उसे देशभर में लागू होनी चाहिए. इसके उलट, केंद्र सरकार का कहना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करे. आप सरकार अपनी स्कीम को बंद करे. यही वजह है कि आयुष्मान योजना को हम लागू नहीं कर पाए हैं.

‘दीये जलाकर मनाएं  दिवाली’

Advertisement

उन्होंने दिल्ली में दिवाली के मौके पर पटाखों पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भी प्र​तिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पटाखों पर प्रतिबंध हमने नहीं लगाए. ये तो सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने लगाए हैं. फिर प्रतिबंध लगने से प्रदूषण से राहत मिलती है, तो इसमें बुराई क्या है?

ये बात सही है कि दिवाली प्रकाश का त्योहार है. इसे हम दीये या मोमबत्ती जलाकर भी मना सकते हैं. ऐसा कर हम किसी पर ऐहसान नहीं कर सकते, बल्कि खुद के और अपने बच्चों की बेहतरी के लिए ऐसा करेंगे.

‘इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा’

इससे पहले उन्होंने दिवाली पर एमसीडी के ​कर्मचारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि एमसीडी के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब ​दिवाली से कर्मचारियों को सैलरी मिली है. पहली बार ऐसा हुआ जब महीना पूरा होने से पहले एमसीडी कर्मियों के अकाउंट में वेतन पहुंच गए हैं. इस बार एमसीडी के 64 हजार सफाई कर्मियों को सैलरी के साथ बोनस  भी मिले हैं.

एमसीडी में बीजेपी के 16 साल तक कर्मचारियों को कभी समय से वेतन नहीं मिले. 18 साल पहले भी एमसीडी कर्मियों को वेतन समय से मिलते थे. बीजेपी सरकार के दौरान एससीडी कर्मचारियों को वेतन लेने के लिए महीनों तक प्रदर्शन करना पड़ता था. इस मौके पर उन्होंने एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय के काम की भी तारीफ की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *