सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

सलमान खान के साथ कोल्ड वॉर अर्जुन कपूर ने खत्म की ? किया ये काम

2 मिनट पढ़ें

अर्जुन कपूर ने खत्म की सलमान खान के साथ कोल्ड वॉर? किया ये काम

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 के प्रमोशन में बिजी हैं. वह टाइगर 3 के प्रमोशन के लिए इंडिया वर्सेज पाक मैच देखने के लिए जाएंगे.

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सलमान खान (Salman Khan) आपस में बात नहीं करते हैं. ये तो सभी को पता है. कुछ समय पहले अर्जुन और सलमान के रिश्ते में दरार आ गई थी. मगर अब लग रहा है दोनों के बीच सब ठीक हो रहा है. सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच कोल्ड वॉर खत्म हो गई है. सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वह टाइगर 3 का प्रमोशन करने में बिजी है. सलमान टाइगर 3 का प्रमोशन करने के लिए भारत और पाकिस्तान के मैच में प्रमोशन करने के लिए जाने वाले हैं. ये मैच 14 अक्टूबर को होने वाला है. सलमान ने हाल ही में इसकी अनाउंसमेंट की है.

सलमान के प्रमोशन का वीडियो यशराज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर शेयर किया था. सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अर्जुन कपूर ने लाइक किया है. जिसके बाद से लग रहा है अर्जुन और सलमान के बीच कोल्ड वॉर खत्म हो गई है.

सलमान ने अर्जुन को बनाया एक्टर

अर्जुन कपूर ने कभी पब्लिकिली सलमान खान के साथ अनबन के बारे में बात नहीं की है लेकिन अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने इस बारे में एक इंटरव्यू में बात की थी. उन्होंने कहा था अर्जुन और सलमान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं.

बोनी कपूर ने 2020 में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान ने ही अर्जुन को एक्टर बनने के लिए प्रोत्साहित किया था. बोनी कपूर ने कहा था- अर्जुन हमेशा से डायरेक्टर बनना चाहता था इसलिए ही मेरा उसे बतौर हीरो लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं था. लेकिन एक दिन सलमान का मेरे पास फोन आया कि अर्जुन को एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहिए क्योंकि उनमें वो एलिमेंट है. उसके बाद सलमान ने अर्जुन को अपनी छांव में लिया और ग्रूम किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *