Home खेल FIFA 2022 Final: मेसी का सपना पूरा, फ़्रांस को हरा अर्जेंटीना 36...

FIFA 2022 Final: मेसी का सपना पूरा, फ़्रांस को हरा अर्जेंटीना 36 साल बाद बना वर्ल्ड चैंपियन

0
256

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना फ्रांस को हराकर तीसरी बार वर्ल्ड कप विजेता बन गया है। कतर में खेला गया वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे रोमांचक फाइनल रहा, जिसमें अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप जीता। अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे दिग्गज अर्जेंटीना खिलाडी मेसी की अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई जिससे वह 2014 में चूक गए थे। 1986 में डिएगो माराडोना के बाद अब 2022 में मेसी ने अपनी टीम को विश्व कप दिलाकर महानतम खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया। मैदान पर भारी तादाद में जमा दर्शकों और दुनिया भर में टीवी के सामने नजरें गड़ाये बैठे फुटबॉल प्रेमियों की सांसें रोक देने वाले रोमांचक मैच में पासा पल पल पलटता रहा। अर्जेंटीना ने 80वें मिनट तक मेस्सी (23वां मिनट) और एंजेल डि मारियो (36वां मिनट) के गोलों के दम पर 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन एमबाप्पे ने 80वें और 81वें मिनट में दो गोल करके मैच को अतिरिक्त समय तक खींच दिया। अतिरिक्त समय में मेसी ने 108वें मिनट में गोल दागा तो एम्बापे ने दस मिनट बाद फिर बराबरी करके मैच को पेनल्टी शूटआउट में खींच दिया। शूटआउट में सब्स्टीट्यूट गोंजालो मोंटियेल ने निर्णायक पेनल्टी पर गोल दागा, जबकि फ्रांस के किंग्स्ले कोमैन और ओरेलियेन चोउआमेनी गोल करने से चूक गए। अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर फुटबॉल विश्व कप का अपना तीसरा खिताब जीता। इस सूची में पांच विश्व कप खिताब के साथ ब्राजील पहले स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here