सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के एपिसोड होते हैं स्क्रिप्टेड? आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा ने बताया सच

2 मिनट पढ़ें
इंडिया गॉट लेटेंट

'इंडिया गॉट लेटेंट' के एपिसोड होते हैं स्क्रिप्टेड? आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा ने बताया सच

Advertisement

India’s Got Latent Controversy: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर मचा बवाल अब भी जारी है. खार पुलिस ने इस मामले में अब तक छह लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं. इसमें शो में जज के तौर पर शामिल हुए आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा भी शामिल हैं. ऐसी खबरें थीं कि इंडियाज गोट लेटेंट के एपिसोड्स स्क्रिप्टेड होते हैं. हालांकि शो का हिस्सा रहे अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी ने इस मामले पर साफ बयान दे दिया है.

पुलिस ने अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी के बयान दर्ज कर लिए हैं और दोनों ने अपने बयान में कहा है कि ये शो स्क्रिप्टेड नहीं रहता है. शो में जजों को और पार्टिसिपेंट्स को बता दिया जाता है कि आप खुलकर बात करें.

जजों को दी जाती है कोई फीस?
अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी ने अपने बयान में ये भी बताया कि इंडियाज गॉट लेटेंट में जजों को कोई भी पेमेंट नहीं दी जाती है. हालांकि शो के कंटेंट जजों को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की आादी रहती है. इस शो में बतौर दर्शक शामिल होने के लिए टिकट्स लेने पड़ते हैं. टिकट बिक्री से जो पैसे आते हैं वही शो के विनर को दे दिए जाते हैं.

Advertisement

आज दर्ज हो सकता है रणवीर इलाहाबादिया का बयान
जिस स्टूडियो में इंडियाज गॉट लेटेंट का ये शो शूट हुआ था उसके मालिक बलराज घई के साथ शो से जुड़े तीन टेक्निकल लोगों का बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं. रणवीर इलाहाबादिया की टीम ने पुलिस को बताया है कि वो आज अपना बयान दर्ज कराने आ सकते हैं. वहीं मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में FIR दर्ज करने का कोई फैसला नहीं लिया है. पुलिस का कहना है कि वह शो से जुड़े हुए लोगों का बयान दर्ज करेगी उसके बाद मामला दर्ज करने पर फैसला लेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *