सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

फिक्स होते हैं मुंबई के टॉस? प्लेसिस और सैम कर्रन की हरकत से मचा बवाल; जानें क्या है सच्चाई

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

फिक्स होते हैं मुंबई के टॉस? प्लेसिस और सैम कर्रन की हरकत से मचा बवाल; जानें क्या है सच्चाई

मुंबई इंडियंस के टॉस फिक्स होने की खबरों ने सबको हिलाकर रख दिया था. अलग-अलग तरह के दावे किए गए थे, लेकिन अब इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ गई है.

पिछले सप्ताह आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस का मैच हुआ था. मैच में हालांकि मुंबई ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन मुकाबला शुरू होने से पहले हुआ टॉस बड़े विवाद का कारण बन गया था. दरअसल जब हार्दिक पांड्या ने सिक्का उछाला तो वह पीछे की ओर जा गिरा था. वहीं जब मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ सिक्के को उठाने गए तो सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि श्रीनाथ ने सिक्के को फ्लिप कर दिया था. इस घटना के बाद दावे किए जाने लगे कि मुंबई इंडियंस का टॉस फिक्स होता है. जब हाल ही में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का मैच हुआ तब कैमरामैन ने ज़ूम करते हुए दिखाया था कि टॉस के बाद हेड्स आया है या टेल्स.

मुंबई इंडियंस के टॉस फिक्स के दावे का सच

Advertisement

टॉस फिक्स होने के दावे ने तूल तब पकड़ा जब RCB vs SRH मैच के टॉस के दौरान फाफ डु प्लेसिस और पैट कमिंस का बात करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में डु प्लेसिस, हार्दिक पांड्या के साथ घटना का जिक्र करते हुए देखे जा सकते हैं कि उन्होंने सिक्के को पीछे की ओर उछाल दिया था. इस तरह की बातें सुनकर पैट कमिंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे. कमेन्ट सेशन ऐसे दावों से भर गया था कि RCB के कप्तान डु प्लेसिस बता रहे हैं कि कैसे मुंबई इंडियंस के लिए टॉस को फिक्स किया गया था. मगर पंजाब और मुंबई के मैच में टॉस फिक्स होने के सभी दावे झूठ सिद्ध हो गए हैं.

बीते वीरवार मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का मैच हुआ. चूंकि शिखर धवन चोटिल थे, इसलिए पंजाब की ओर से टॉस करने सैम कर्रन मैदान पर आए. शायद टॉस फिक्स होने की बातें कहीं ना कहीं कर्रन के दिमाग में घर कर गई थीं, इसलिए सिक्का उछालने के बाद वो खुद देखने आए थे. हार्दिक पांड्या ने टेल्स का कॉल किया, लेकिन कैमरामैन ने आगे आकर ज़ूम किया और दिखाया कि हेड्स आया था. आईपीएल की प्रोग्रामिंग टीम द्वारा की गई इस पहल से मुंबई इंडियंस के मैच में टॉस फिक्स होने की बातें झूठी साबित हो गई हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *