Home Breaking News अली फजल को छोड़ ये किस शख्स संग ऋचा चड्ढा ने की...

अली फजल को छोड़ ये किस शख्स संग ऋचा चड्ढा ने की ‘आंखों की गुस्ताखियां’, मजेदार वीडियो देख हंसी आ जाएगी

0
126

अली फजल को छोड़ ये किस शख्स संग ऋचा चड्ढा ने की ‘आंखों की गुस्ताखियां’, मजेदार वीडियो देख हंसी आ जाएगी

ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अली फजल को छोड़ किसी और संग ‘आंखों की गुस्ताखियां’ सॉन्ग को रिक्रिएट करती हुई नजर आ रही हैं.

मॉम टू बी ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज में हैं. एक तरह जहां एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाली हैं तो वहीं उनकी पीरियड ड्रामा सीरीज़ ‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार’ भी जल्द ही रिलीज़ होने वाली है. इन सबके बीच एक्ट्रेस अपने पति अली फजल को छोड़ किसी और के संग ‘आंखों की गुस्ताखियां’ करती नजर आईं. ऋचा ने इसी वीडियो भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं.

ऋचा ने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को किया स्पॉट दादा संग रिक्रिएट

दरअसल ऋचा चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फेमस फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के आइकॉनिक सॉन्ग ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को रिक्रिएक्ट करती हुई नज़र आ रही हैं. इस गाने को एक्ट्रेस ने अपने स्पॉट दादा दीपक के साथ मिलकर रीक्रिएट किया. यह गाना फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया है.

रीक्रिएशन के बाद खूब हंसी ऋचा चड्ढा

वीडियो की शुरुआत सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ओजी सीन से होती है, जहां समीर (सलमान खान) नंदिनी (ऐश्वर्या राय) की चोटी पकड़ लेता है. इसके बाद कैमरा ऋचा चड्ढा और उनके स्पॉट दादा के पास जाता है, दोनों इस सीन को रीक्रिएट करते हैं, ऋचा के एक्सप्रेशन सटीक हैं, लेकिन वीडियो में जो चीज हंसाती है वह लास्ट मोमेंट है. रीक्रिएशन के बाद, ऋचा चड्ढा खुद पर काबू नहीं कर पातीं और जोर-जोर से हंसने लगती हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए ऋचा ने कैप्शन में लिखा है, “हंसो क्योंकि रियलिटी डिप्रेशिंग है और मंडे इंतज़ार कर रहा है!” यहां मेरा लगभग 11 सालों का सपोर्टिंग स्पॉट है,मिस्टर क्यूटी @दीपकविजयराठोड एक क्लट क्लासिक सॉन्ग पर अपना बेस्ट एक्सप्रेशन दे रहे हैं!” ऋचा ने इसे संजय लीला भंसाली को भी टैग किया और लिखा, “कम अच्छे दिखने वाले लोग दिखते हैं लेकिन पुरानी यादों के लिए बुरे नहीं हैं!”

ऋचा चड्ढा की हीरामंडी होने वाली है रिलीज

ऋचा की अपकमिंग सीरीज की बात करें तो संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘हीरामंडी’ का प्रीमियर 1 मई को होगा. बता दें कि इससे पहले ऋचा चड्ढा ने ‘गोलियों की रासलीला – राम-लीला’ में भी भंसाली के निर्देशन में काम किया है. हीरामंडी, भंसाली की पहली ओरिजिनल सीरीज है. ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here