सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

एपी ढिल्लों को इंटरनेशनल टूर के दौरान लगी चोट, सभी कॉन्सर्ट्स हुए पोस्टपोन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मशहूर सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों के फैंस के लिए बुरी खबर है। गायक को एक अनचाहे दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रैपर ने इसकी जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी साझा कर दी। साथ ही ये भी बताया कि मौजूदा शो के दौरान चोटिल होने के बाद उनके अमेरिका और कनाडा के शोज को रद्द कर दिया गया है। हालांकि उन्होंने नई डेट्स के बारे में भी खुलासा किया है। इंडो-कनाडाई गायक एपी ढिल्लों, जो पूरे उत्तरी अमेरिका में प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन चोटिल होने के बाद उन्हें लॉस एंजिल्स के कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा, जिसके लिए उन्होंने फैंस से माफी भी मांगी और नई डेट्स भी शेयर की। एपी ढिल्लों द्वारा साझा की गई तस्वीर में वो अस्पताल में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, “कैलिफोर्निया में मेरे सभी फैंस के लिए। आपको यह सूचित करते हुए मेरा दिल टूट रहा है कि सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स में मेरे शो को एक दुर्भाग्यपूर्ण चोट के कारण स्थगित किया जा रहा है जो मुझे ट्रिप के दौरान लगी थी। मैं अच्छा हूँ। और मुझे पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद है। हालांकि, मैं इस समय परफॉर्म नहीं कर पाऊंगा। मैं आप सभी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और इससे आपको होने वाली किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहता हूं। कुछ ही हफ्तों में आप सभी से मिलेंगे। अपने टिकट्स संभाल कर रखो। वे नई डेट की कॉन्सर्ट के लिए मान्य होंगे।”

एपी ढिल्लों का असली नाम अमृतपाल सिंह ढिल्लों है। भारत में जन्मे कैनेडियन सिंगर, रैपर, सॉन्ग राइटर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं।  एपी ढिल्लों ने साल 2019 में सिंगल फेक और फरार से अपना करियर शुरू किया था। साल 2020 में आया उनका गाना डेडली सुपर डुपर हिट रहा। उनके गाने इन दिनों यूथ के बीच काफी फेमस हो रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी सिंगर को काफी पसंद करते हैं। साल 2021 में मुंबई में उनका का कंसर्ट हुआ था, जिसमें सारा अली खान और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे पहुंचे थे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *