सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

भगवंत मान सरकार पर अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा:”पंजाब में भ्रष्टाचार रिकॉर्ड तोड़ रहा…”

2 मिनट पढ़ें

“पंजाब में भ्रष्टाचार रिकॉर्ड तोड़ रहा…”: अनुराग ठाकुर का भगवंत मान सरकार पर निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सवाल किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब में पिछले एक वर्ष के शासन में क्या अच्छा हुआ है.

अनुराग ठाकुर ने लगाया आरोप

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को आरोप लगाया कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार में भ्रष्टाचार “रिकॉर्ड तोड़ रहा है” और माफिया फूल फल रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के पिछले एक वर्ष के शासन में क्या अच्छा हुआ है.

उन्होंने मान सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया. ठाकुर ने पंजाब के लिए केंद्र के फैसले गिनाए, जिनमें नए राजमार्गों की स्थापना, जालंधर में एक स्मार्ट शहर को मंजूरी देना, करतारपुर गलियारा खोलना, हेमकुंट साहिब के लिए रोपवे परियोजना, 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन शामिल है.

दस मई को होने वाले जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले जालंधर में मीडिया को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कथित तौर पर अपने आधिकारिक आवास के नवीनीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने और दो राज्यों की सुरक्षा हासिल करने को लेकर भी हमला बोला.

ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल कहते थे, ‘‘मैं न सुरक्षा लूंगा और न बड़ा बंगला.”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “वह (आप) ‘आम आदमी’ के नाम पर वोट मांगते हैं, लेकिन दिल्ली और पंजाब में ‘लूट की खुली छूट’ है. भ्रष्टाचार रिकॉर्ड तोड़ रहा है, माफिया फूल फल रहे हैं..पंजाब में पिछले एक साल में क्या अच्छा हुआ है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *