सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

मजबूरी में ऑटो ड्राइवर बना अनुज, अनुपमा की खिल्ली उड़ाएगा वनराज, शो में आएगा नया ट्विस्ट

3 मिनट पढ़ें

Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में  देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

मजबूरी में ऑटो ड्राइवर बना अनुज, अनुपमा की खिल्ली उड़ाएगा वनराज, शो में आएगा नया ट्विस्

‘अनुपमा’ शो में अनु और अनुज कपाड़िया फैंस को फिर से कुछ प्यारे पल परोस रहे हैं. हाल के एक एपिसोड में अनुज अनु की मदद करने के लिए आगे आया लेकिन वनराज ने उसका मजाक उड़ाया.

‘अनुपमा’ टीवी सीरियल में कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे है. शो में छह महीने के लीप आने के बाद से ही काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है. कहानी अनु-अनुज के इर्द-गिर्द घूमती है क्योंकि वे अपने रास्ते में आने वाली मुश्किलों से जूझ रहे हैं. अनुज कपाड़िया मानसिक रूप से परेशान है क्योंकि उसे लगता है कि आध्या मर गई है. अनु ने उससे वादा किया है कि वह उनकी बेटी को वापस लाएगी. अनु बुजुर्गों के लिए आशा भवन में रह रही हैं. आज के एपिसोड में, हम अनु और अनुज को सागर की मदद करते हुए देखते हैं.

मजबूरी में ऑटो ड्राइवर बना अनुज

शो में सागर जो कि एक ऑटो ड्राइवर है उसे बुखार हो जाएगा. अनुपमा उसे खराब तबियत में काम पर जाने के लिए मना करेगी. लेकिन वह किसी की नहीं सुनता है. इसके बाद वह ड्राइवर वाले कपड़े पहनकर ऑटो चलाने निकल जाएगा. इसके बाद अनुज रास्ते में मिलता है तो वह सागर से कहता है कि पीछे बैठ जाओ और मैं ड्राइव करुंगा. इसके बाद आशा भवन के सामने वनराज गाड़ी लेकर आएगा और अनुज को ड्राइवर के कपड़ों में देख उसका मजाक उड़ाएगा. वनराज अनुज से कहेगा कि अनुपमा ने तुम्हारी क्या हालत कर दी.

वनराज अनु का खूब अपमान करता है. हालांकि अनुज इस बार उसके लिए स्टैंड लेता है. फैंस भी धीरे-धीरे अनुज कपाड़िया के इस बदलाव देख काफी खुश हो रहे हैं, क्योंकि अब अनुज को विश्वास है कि उनकी बेटी आध्या जिंदा है और अनु उसे वापस लाएगी. इस बीच एक बार फिर अनुज को रास्ते में आध्या दिखाई देगी. वह उस गाड़ी का पीछे करने लगेगा. इसके बाद अनुपमा उसे संभालेगी. इस बीच पाखी को मीनू और सागर पर शक हो गया है.

शो में आएगा नया ट्विस्ट

आज के एपिसोड में, हम देखते हैं कि मीनू बीमार सागर से मिलने के लिए किंजल की मदद लेती है. सागर ने मीनू को छेड़खानी से बचाया और दबंगों से लड़ते हुए पिटाई भी की. मीनू को बुरा लग रहा था और वह सागर से मिलकर उसका हाल-चाल लेना चाहती थी. किंजल ने उसकी मदद की लेकिन पाखी ने उनका पीछा किया. अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुज और अनुपमा मिलकर आध्या को ढूंढ पाएंगे या नहीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *