सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

फिर भयंकर रेल हादसा! कैसे हुई बागमती एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर, अटक गईं सैकड़ों सांसें

3 मिनट पढ़ें
फिर भयंकर रेल हादसा

फिर भयंकर रेल हादसा! कैसे हुई बागमती एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर, अटक गईं सैकड़ों सांसें

Advertisement

Tamil Nadu Train Accident: तमिलनाडु में शुक्रवार (11 अक्टूबर) देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही मैसूर दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन (12578) चेन्नई के पास कवरैप्पेट्टै रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में अभी तक 19 लोग घायल हो गए है.

रेलवे बोर्ड ने कहा है कि चेन्नई रेल डिवीजन के पोन्नेरी कावरापेट्टई खंड में हुई एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में किसी की मौत नहीं हुई है.

जानें क्यों हुई टक्कर

दक्षिण रेलवे ने बताया कि एलएचबी डिब्बों वाली ट्रेन संख्या 12578 मैसुरु डिब्रूगढ़ दरभंगा एक्सप्रेस को 11 अक्टूबर को रात आठ बजकर 27 मिनट पर तिरुवल्लूर जिले में पोन्नेरी स्टेशन पार करने के बाद आगे बढ़ने के लिए ग्रीन सिग्नल दिया गया था, लेकिन ‘‘कावरापेट्टई स्टेशन में एंट्री करते समय ट्रेन के चालक दल को तेज झटका लगा और सिग्नल के अनुसार मुख्य लाइन में जाने के बजाय, ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ‘लूपलाइन’ में चली गई और वहां खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई.

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने दी जानकारी

इस घटना को लेकर रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार (ईडी/आईपी) के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया, “ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना हमें प्राप्त हुई. उसके बाद राहत बचाव कार्य तेजी से प्रारंभ किया गया. पूरी ट्रेन से सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है. किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है. सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए रेलवे द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है.”

Advertisement

यात्रियों की गई नई ट्रेन की व्यवस्था 

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने राहत कार्य की ताजा जानकारी देते हुए कहा, ‘हम सभी यात्रियों को ईएमयू से चेन्नई सेंट्रल ले जा रहे हैं और उन्हें दरभंगा/अन्य गंतव्य स्थलों तक ले जाने के लिए चेन्नई में एक ट्रेन का इंतजाम किया गया है.” उन्होंने बताया कि यात्रियों को मुफ्त भोजन, पानी और नाश्ता उपलब्ध कराया गया है.

उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने की घायलों से मुलाकात

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों से मुलाकात की, जिनका चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग में इलाज चल रहा है. चेन्नई डिवीजन के पोन्नेरी कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशनों (चेन्नई से 46 किमी) पर मरम्मत कार्य चल रहा है, यहां कल शाम ट्रेन संख्या 12578 मैसूर दरभंगा एक्सप्रेस की पीछे से एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *