सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली में फिर गोलीकांड! जिम जा रहे प्रॉपर्टी डीलर पर 10 राउंड हुई फायरिंग, मौके पर मौत

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली

दिल्ली में फिर गोलीकांड! जिम जा रहे प्रॉपर्टी डीलर पर 10 राउंड हुई फायरिंग, मौके पर मौत

Advertisement

Delhi Property Dealer Shot Dead: दिल्ली में गोलीबारी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. अब शुक्रवार (11 अप्रैल) की सुबह बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गोलियां चली हैं. बताया जा रहा है कि रिंग रोड पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी पर बदमाशों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की, जिसमें राजकुमार दलाल नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर की जान चली गई.

कई राउंड फायरिंग में फॉर्च्यूनर कार का ड्राइवर राजकुमार दलाल घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. राजकुमार दलाल पश्चिम विहार में रहता था और टिकरी में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था.

जिम जा रहे प्रॉपर्टी डीलर पर 10 राउंड फायरिंग
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह शुक्रवार को भी राजकुमार दलाल अपनी अपनी गाड़ी से जिम जा रहा था. तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी. फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस की कई टीमें इस हत्याकांड को सुलझाने में लगी हैं.

Advertisement

वारदात वाली जगह पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और टीम मामले की जांच में जुट गई. इलाके के तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और फुटेज के जरिए ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली चलाने वाले बदमाश कौन थे और किस ओर से आए थे?

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि शुक्रवार करीब 7.15 पर पीसीआर कॉल के जरिए फायरिंग की सूचना मिली थी. फोन पर बताया गया कि पश्चिम विहार ईस्ट में एसबीआई कॉलोनी के सामने एक गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग हुई है. घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. फिलहाल, क्राइम टीम के साथ-साथ फॉरेंसिक की टीम भी घटनास्थल की जांच कर रही है. मामला दर्ज कर आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *