सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्‍ली में साक्षी के बाद एक और युवती की मौत, घर की छत से बरामद हुआ शव, हत्‍या का केस दर्ज

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में 35 साल की महिला की चाकू मारकर हत्या, घर की छत पर मिली खून से लथपथ लाश

पुलिस को सपना नाम की महिला ने शव के बारे में जानकारी दी. उसके घर में सोमवार रात पार्टी थी, जिसमें एक लड़का और दो और लड़कियां मौजूद थीं. तभी झगड़ा हुआ और फिर लड़की को चाकू मारे गए, जिससे उसकी मौत हो गई.

दिल्ली में सिविल लाइन्स थाना अंतर्गत मजनूं का (Majnu ka Tila) इलाके के एक घर से 35 साल की महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान 35 साल की रानी के रूप में हुई है. महिला दिल्ली के सफदरजंग (Safdarjung) इलाके की रहने वाली है. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस को सपना नाम की एक महिला ने फोन कर सुबह 7 बजे घटना की जानकारी दी थी. सपना ने बताया कि उसके घर कल रात पार्टी थी, जिसमें एक लड़का और दो और महिलाएं मौजूद थीं. तभी कुछ झगड़ा हुआ और फिर महिला को चाकू मारे गए, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी सपना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी और मृतक महिला इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के अंतर्गत शादी पार्टियों में काम करते थे.

उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर कलसी के मुताबिक, सुबह 7 बजे जानकारी मिली कि 35 साल की रानी का शव मजनूं का टीला इलाके में एक घर की छत पर पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास 36 साल की सपना नाम की महिला खड़ी थी, जिसने बताया कि शव रानी का है. शव लहूलुहान था. पूछताछ में सपना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, पुलिस के मुताबिक सपना और रानी मजनूं का टीला इलाके में एक किराए के मकान में रहती हैं. रानी गुरुग्राम में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है जबकि सपना शादियों में वेटर का काम करती थी. सपना तलाकशुदा है और उसकी एक बेटी है.

कल रात में सपना, रानी और मनीष छेत्री और एक अन्य तेनजिन नाम की लड़की और 4 से 5 अन्य लोगों ने पार्टी की और शराब पी. इसी बीच सपना और रानी का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और रात 1 बजे के बाद फिर से इन्होंने शराब पीनी शुरू कर दी और फिर दोनों झगड़ पड़ी. इस बीच सपना ने सुबह करीब 4.30 बजे रानी पर किचन में इस्तेमाल होने वाले चाकू से कई वार किए, जिसके बाद रानी ने मौके पर दम तोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक, सपना शराब के नशे में रानी के पिता के लिए अपशब्द बोल रही थी, जिसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था.

Advertisement

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात 

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात सामने आई है. कल यानी की सोमवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने 16 वर्षीय एक लड़की की 16 से अधिक बार चाकू मारकर और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी. इस दौरान, पास से गुजरे राहगीरों ने आरोपी को रोकने की कोई कोशिश नहीं की. निर्मम तरीके से की गई इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में काफी रोष है. इस बीच आरोपी साहिल ने दिल्‍ली पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है. साहिल का कहना है कि उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है.

दिल्‍ली पुलिस की पूछताछ में साहिल ने कहा है कि उसे अपने किये गए जुर्म का कोई पछतावा नहीं है. साहिल ने बताया कि वारदात के वक्त बहुत गुस्से में था. इसकी वजह यह भी कि कई दिनों से लड़की उसे नजर अंदाज कर रही थी. बताया जा रहा है कि लड़की, साहिल से ब्रेकअप करना चाहती थी. इसलिए उसने साहिल से दूरी बनानी शुरू कर दी थी, ये बात उसे बर्दाश्‍त नहीं हुई. पुलिस ने बताया कि साहिल ने लड़की की हत्या के बाद चाकू को रिठाला इलाके में फेका था. पुलिस, साहिल को रिमांड पर लेकर सबूत जुटाएगी. चाकू फेकने के बाद बस पकड़कर साहिल बुलंदशहर चला गया था. साहिल कलावा बांधने और रुद्राक्ष की माला पर अभी गोलमोल जवाब दे रहा है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *