सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अन्नू कपूर की ‘हमारे बारह’ को मिली बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज को दी मंजूरी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अन्नू कपूर की ‘हमारे बारह’ को मिली बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज को दी मंजूरी

फिल्म ‘हमारे बारह’ के मेकर्स को आज बड़ी राहत मिली है. दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट ने फाइनली इस फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी दे दी दै.

‘हमारे बारह’ काफी समय से सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म पर एक विशेष धर्म की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगा था जिसके चलते कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी. हालांकि अन्नू कपूर की इस फिल्म के कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट से इसे क्लिन चिट मिल गई है.

दरअसल कोर्ट ने फिल्म ‘हमारे बारह’ को रिलीज करने की मंजूरी दे दी है. निर्माताओं ने फिल्म में कुछ बदलावों पर सहमति जताई है. इसके बाद याचिकाकर्ताओं भी बदलाव किए जाने के बाद रिलीज पर आपत्ति न करने पर सहमत हो गए हैं. बता दें कि आज 1.30 बजे कोर्ट ऑर्डर पास करेंगे.

हाईकोर्ट ने क्या कहा? 

बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने ने मंगलवार को कहा थी कि उन्होंने अभिनेता अन्नू कपूर स्टारर फिल्म ‘हमारे बारह’ देखी और इसमें ऐसा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया जो कुरान या मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हो या जिससे हिंसा भड़कती हो. बेंच ने कहा, “यह फिल्म महिलाओं के उत्थान और उनकी आवाज के बारे में है. हालांकि ट्रेलर भ्रामक है… इससे समस्याएं पैदा हुई हैं.”

Advertisement

ट्रेलर को लेकर मेकर्स पर लगाया गया जुर्माना

सुनवाई के दौरान जस्टिस बीपी कोलाबावाला और फिरदोश पूनीवाला की बेंच ने ये भी कहा कि सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन मिलने से पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने पर फिल्म ‘हमारे बारह’ के निर्माताओं पर जुर्माना लगाया जाएगा.बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट में अन्नू कपूर की ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की गई थी. आरोर लगाया गया था कि फिल्म के ट्रेलर में मुस्लिम धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर रोक लगा दी थी और बॉम्बे हाईकोर्ट को जल्द याचिका के निपटारे का आदेश दिया था.

कब रिलीज होगी ‘हमारे बारह’? 

बता दें कि पहले हमारे बारह 7 जून को रिलीज के लिए शेड्यूल की गई थी. बाद में ये फिल्म 14 जून को रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन कोर्ट की रोक की वजह से ये रिलीज नहीं हो पाई थी. हालांकि अब इस फिल्म को बॉम्बे हाईकोर्ट से क्लिनचिट मिल चुकी है. अब जल्द ही इसकी नई रिलीज़ डेट अनाउंस की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *