सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

विक्की जैन की रोमांटिक फोटो देख अंकिता लोखंडे के फैंस को आया गुस्सा, बोले- ‘और इनकी मम्मी को लगता है मेरा बेटा कुछ नहीं करता’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

विक्की जैन की रोमांटिक फोटो देख अंकिता लोखंडे के फैंस को आया गुस्सा, बोले- ‘और इनकी मम्मी को लगता है मेरा बेटा कुछ नहीं करता’

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद विक्की जैन की एक फोटो वायरल हो रही है. जिसे देखकर अंकिता लोखंडे के फैंस गुस्सा हो गए हैं.

बिग बॉस के घर से बाहर आते ही अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति विक्की जैन पार्टी कर रहे हैं. हाल ही में उनकी पार्टी की ढेर सारा फोटोज वायरल हुईं थीं. जिसमें वह ईशा मालवीय, आयशा खान, सना खान के साथ पोज देते नजर आए थे. विक्की की पार्टी की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर अंकिता के फैंस को गुस्सा आ गया है. वह उस फोटो पर कमेंट करके विक्की पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.

विक्की की जो फोटो वायरल हो रही है उसमें वो इंफ्लुएंसर पूर्वा राणा के साथ नजर आ रहे हैं. फोटो में दोनों करीब खड़े हैं और स्माइल कर रहे हैं. ये फोटो पूर्वा ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है. पूर्वा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- बिग बॉस स्लेयर टाउन में हैं और हमारी विनर अंकिता लोखंडे का इंतजार कर रहे हैं.

अंकिता के फैंस को आया गुस्सा

Advertisement

पूर्वा के साथ विक्की की ये तस्वीर देखकर अंकिता के फैंस नाराज हो गए हैं. वह पूर्वा के पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘और इनकी मम्मी को लगता है मेरा बेटा कुछ नहीं करता.’ वहीं दूसरे ने लिखा- ‘गलती से ये फोटो अंकिता तक नहीं पहुंचनी चाहिए.’ एक ने लिखा- ‘जिसका डर था अंकिता को वो ही हुआ.’

बता दें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक साथ बीता साल अक्टूबर में बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी. शो में दोनों एक-दूसरे से लड़ाई-झगड़ा करते हुए नजर आते थे. इतना ही नहीं कई बार फैंस ने सोशल मीडिया पर विक्की पर अंकिता से खराब व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है.

विक्की जैन अब शो से बाहर हो चुके हैं वहीं अंकिता ने फिनाले में अपनी जगह बना ली है. बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी को है. टॉप 5 में अंकिता के साथ मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी हैं. अब देखना होगा इस सीजन ट्रॉफी कौन जीतता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *