सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अंकिता लोखंडे ने कही ये बड़ी बात,’मैं तो उसके अंतिम संस्कार में भी नहीं गई…’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘मैं तो उसके अंतिम संस्कार में भी नहीं गई…’ सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अंकिता लोखंडे ने कही ये बड़ी बात

इस वजह से सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में नहीं गई थीं अंकिता लोखंडे

बिग बॉस में अंकिता लोखंडे अक्सर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती हुई नजर आती हैं. एक बार फिर उन्होंने मुनव्वर से उनके बारे में बात की.

रियलिटी शो बिग बॉस में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती अक्सर नजर आती हैं. उन्होंने शो में कई बार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के बारे में भी बात की है. हाल ही में अंकिता मुनव्वर फारुखी से सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती हुई नजर आईं. अंकिता मुनव्वर से कहती हैं कि उनकी दिल टूटने को लेकर शायरी उन्हें पुरानी यादें ताजा करा देती हैं. वह कहती हैं मत बोल ये सारी चीजें, वो हिट करती हैं बुरी तरह. लेकिन मुझे बहुत पसंद आया जो तुमने कहा. इसके बाद अंकिता सुशांत की फिल्म एमएस धोनी का कौन तुझे गाना गाने लगती हैं.

सुशांत को याद करते अंकिता मुनव्वर से कहती हैं कि बहुत अच्छा इंसान था वो. मैं ऐसे बोलती हूं ना कभी, था. मुझे बहुत अजीब लगता है. मतलब अभी तो ठीक है नॉर्मल हो गया है. विक्की का भी दोस्त है ना सुशांत तो वो अब नहीं रहा इस दुनिया में तो ये बहुत ही खराब फीलिंग है.

Advertisement

अंतिम संस्कार में भी नहीं गई थीं

मुनव्वर उसके बाद अंकिता से सुशांत की डेथ के बारे में पूछते हैं. अंकिता कहती हैं- अभी ये बात नहीं करना चाहती लेकिन ऐसा नहीं है कि मुझे ये तुझे नहीं बताना है. मुनव्वर आगे कहते हैं- लोगों के वर्जन हैं सबके अलग अलग लेकिन उन लोगों में से आपको एक दम सही पता है. उसके बाद अंकिता ने खुलासा किया कि वह सुशांत के अंतिम संस्कार में नहीं गई थीं. अंकिता ने कहा- मैं तो उसके फ्यूनरल पर भी नहीं गई थी. मैं जा ही नहीं पाई. मुझे लगा मैं नहीं देख सकती ये. मैं ये देख सकती थी.

अंकिता ने आगे कहा- विक्की ने बोला कि तू जा कर आ. मैंने कहा नहीं. कैसे देख सकती हूं. मैंने वो एक्सपीरियंस ही नहीं किया था कभी लाइफ में. मैंने पहली बार अपने पापा को देखा मुन्ना ऐसे. मुझे पता चला कि किसी का जाना क्या होता है. मैं पापा को बार-बार बिग बॉस के बारे में बोलती थी. ये सारी चीजें हिट करती हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *