सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अभिषेक कुमार को घर से बाहर निकालने पर अंकिता लोखंडे हुईं ट्रोल, टीवी के कईं सेलेब्स कर रहे कमबैक की डिमांड

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अभिषेक कुमार को घर से बाहर निकालने पर अंकिता लोखंडे हुईं ट्रोल, टीवी के कईं सेलेब्स कर रहे कमबैक की डिमांड

अंकिता लोखंडे ने अभिषेक कुमार को घर से बाहर कर दिया है. पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस के इस फैसले पर टीवी सेलेब्स के रिएक्शन सामने आए हैं. हर कोई अभिषेक के शो में कमबैक की डिमांड कर रहे हैं.

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं. उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालविया और उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल के साथ कई बार झगड़े हो चुके हैं. अभिषेक ने ईशा के साथ शो में एंट्री ली थी और ऐसा लग रहा था कि उनके बीच चीजें सुलझ जाएंगी. हालांकि समर्थ की एंट्री ने पूरा गेम बदल दिया.

अभिषेक कुमार को घर से बाहर निकालने पर अंकिता लोखंडे हुईं ट्रोल

शो में ईशा समर्थ को देखकर चौंक गईं और उन्हें अपना बॉयफ्रेंड मानने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में मान गईं. उसके बाद दर्शकों ने देखा कि ईशा और अभिषेक ने शो में एक-दूसरे को लेकर कई बुरी बातें बोल दी. इस दौरान अभिषेक ने घर के कई सदस्यों से ईशा और समर्थ को लेकर मजाक किया और कुछ हफ्तों बाद उन्हें भी समर्थ और ईशा काफी उकसाने लगे.

Advertisement

ईशा, समर्थ ने अभिषेक को किया पोक

लेकिन अब ईशा और समर्थ ने सारी हदें पार कर दी हैं. ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल ने मिलकर अभिषेक कुमार को काफी हद तक पोक किया. इन तीनों की लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ भी जड़ दिया था.

इसके बाद अंकिता लोखंडे को मिली पावर की वजह से अभिषेक कुमार घर से बेघर कर दिए गए हैं. अंकिता इस वक्त घर की कैप्टन हैं. ऐसे में बिग बॉस ने उन्हें ये फैसला लेने को कहा कि अभिषेक घर में रह सकते हैं या नहीं. इसके बाद अंकिता ने अभिषेक को घर से बाहर कर दिया है. पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस के इस फैसले पर टीवी सेलेब्स के रिएक्शन सामने आए हैं.

रितेश देशमुख, प्रिंस नरूला, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी और अन्य कई हस्तियों ने ईशा और समर्थ के व्यवहार पर गुस्सा जाहिर किया है. टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने लिखा, ‘हम उसे वापस चाहते हैं, बाकी लोगों से बहुत अच्छा है.. दिल का भी और मनोरंजन का मियां भी!!’, वहीं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने टूटे हुए दिल के इमोजी पोस्ट किए. टीना दत्ता ने भी इस फैसले को गलत बताया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *