सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

कोहली के सबसे बड़े दुश्मन रहे हैं एंडरसन, रिकॉर्ड जान लिया तो हो जाएंगे हैरान

3 मिनट पढ़ें

कोहली के सबसे बड़े दुश्मन रहे हैं एंडरसन, रिकॉर्ड जान लिया तो हो जाएंगे हैरान

जेम्स एंडरसन और विराट कोहली की प्रतिद्वंदिता लाजवाब रही है. कोहली ने एंडरसन की गेंदों पर खूब सारे रन बटोरे हैं.

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जेम्स एंडरसन ने घोषणा कर दी है कि वो जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के बाद रिटायर हो जाएंगे. एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के केवल तीसरे गेंदबाज हैं और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के एकमात्र तेज गेंदबाज हैं. उनके नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 968 विकेट हैं. क्रिकेट के मैदान पर एंडरसन ने कई महान बल्लेबाजों को अपनी स्विंग होती गेंद से चकमा देते हुए आउट किया है. इन्हीं में से एक नाम विराट कोहली का भी है, जिनकी एंडरसन के साथ कई बार मैदान पर जद्दोजहद देखने को मिल चुकी है.

टेस्ट में कोहली बनाम एंडरसन

हालांकि जेम्स एंडरसन ने 194 वनडे मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है, जिनमें उनके नाम 269 विकेट हैं. मगर उन्हें एक महान टेस्ट क्रिकेटर के रूप में पहचाना जाता है. दूसरी ओर विराट कोहली पिछले एक दशक में क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज रहे हैं. कोहली और एंडरसन आज तक टेस्ट मैचों की 36 पारियों में आमने-सामने आए हैं. कोहली ने एंडरसन द्वारा फेंकी गई 710 गेंदों का सामना किया है, जिनमें कोहली के बल्ले से 43.6 के औसत से 305 रन निकले हैं. इन 36 पारियों में एंडरसन ने कोहली को 7 बार आउट भी किया है. जेम्स एंडरसन बता चुके हैं कि 2021 में विराट कोहली के साथ गेंद और बल्ले का वॉर उनके करियर की सबसे खास यादों में से एक है. उस सीरीज में कोहली 4 मैचों की 7 पारियों में केवल 218 रन बना पाए थे. वहीं एंडरसन ने उस सीरीज में 2 बार कोहली को आउट किया था.

कब खेलेंगे जेम्स एंडरसन अपना आखिरी मैच?

टी20 वर्ल्ड कप के बाद वेस्टइंडीज, इंग्लैंड का दौरा करने वाली है और उनके बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच 10-14 जुलाई तक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. याद दिला दें कि जेम्स एंडरसन ने अपना टेस्ट डेब्यू भी लॉर्ड्स में किया था. मई 2023 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में एंडरसन ने अपनी पहली ही पारी में 5 विकेट हॉल लेकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी. मगर दूसरी पारी में एंडरसन कोई विकेट नहीं ले पाए थे. इस मैच को इंग्लैंड ने पारी 92 रन से जीता था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *