BJP Shahdara: शाहदरा जिले में अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में,संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया
नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला कार्यालय में भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, उनके प्रशिक्षण कार्यशाला एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में शाहदरा जिला प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता, दीपक गाबा, विधायक अभय वर्मा, डॉ अनिल गोयल, संजय गोयल, उप महापौर डॉ मोनिका पंत, भारत गौड़, शाहदरा साउथ ज़ोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा, महेंद्र आहूजा, चौधरी नसीब सिंह सहित सभी विधायक, निगम पार्षद, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री एवं समस्त ज़िला कार्यकारिणी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दीपक गाबा ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने के लिए “7 आह्वान” किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनभागीदारी ही देश की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक नागरिक का योगदान भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।



