सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई, आज सुबह तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में हुए थे एडमिट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई, आज सुबह तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में हुए थे एडमिट

अमिताभ बच्चन की तबियत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. दरअसल बिग बी की तबियत खराब बताई जा रही है और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लेस्टी की गई है.

बिग बी ने एक्स अकाउंट पर की पोस्ट

भास्कर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बी को कड़ी सुरक्षा के बीच आज तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने दोपहर में एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर पोस्ट किया, “हमेशा ग्रेटिट्यूडय” माना जा रहा है कि सर्जरी के बाद अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया है.

बता दें कि अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. बिग बी से मिलने के लिए उनके घर के बाहर फैंस का जमघट लगा रहता है. वहीं अमिताभ बच्चन भी हर संडे को अपने घर जलसा के बाहर फैंस के साथ मुलाकात करते हैं. बीते दिन अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर फैंस से मुलाकात की ये तस्वीरें शेयर की थी.इसके साथ ही बिग बी ने लिखा था ‘हम्बल्ड बीयोंड.’

Advertisement

बिग बी ने अभिषेक संग अपनी टीम की जीत का मनाया था जश्न

वहीं बिग बी ने हाल ही में बेटे अभिषेक बच्चन संग आईएसपीएल में अपनी टीम का जश्न भी मनाया था. दरअसल इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) का उद्घाटन संस्करण चल रहा है. गुरुवार, 14 मार्च को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की टीम माझी मुंबई ने चेन्नई सिंगम्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली थी. इसके बाद दोनों अभिनेताओं ने अपनी टीम के साथ अपनी जीत का जश्न मनाया था.

अमिताभ बच्चन अपकमिंग फिल्मे

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास कईं प्रोजेक्ट्स हैं. वे जल्द ही प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ में अहम रोल प्ले करते नजर आएंगें. बिग बी की आखिरी रिलीज फिल्म टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन संग ‘गणपत’ थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *