सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक से कॉपी किए थे ‘Don’ के स्टेप? 44 साल बाद किया खुलासा

2 मिनट पढ़ें
अमिताभ बच्चन ने अभिषेक से कॉपी किए थे 'Don' के स्टेप? 44 साल बाद किया खुलासा

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक से कॉपी किए थे 'Don' के स्टेप? 44 साल बाद किया खुलासा

Advertisement

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन से इतने ज्यादा खुश हैं कि वह उनके लिए अभी तक कई सारी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल चुके हैं। अमिताभ बच्चन की इस खुशी का कारण है फिल्म ‘दसवीं’ में अभिषेक बच्चन का काम। अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘दसवीं’ और उसमें अभिषेक बच्चन का काम इतना पसंद आया कि वह इससे जुड़े कई सारे पोस्ट अभी तक सोशल मीडिया पर कर चुके हैं लेकिन इस बार उन्होंने एक काफी मजेदार वीडियो शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक फैन मेड वीडियो शेयर किया

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक फैन मेड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म ‘दसवीं’ के गाने ‘मचा रे’ पर बिग बी की फिल्म ‘डॉन’ के गाने ‘खइके पान बनारस वाला’ का वीडियो एडिट करके प्लेस किया गया है। वीडियो को देखकर वाकई ऐसा लग रहा है जैसे अमिताभ बच्चन फिल्म ‘दसवीं’ के गाने पर डांस कर रहे हैं। ये वीडियो काफी मजेदार है और जमकर शेयर किया जा रहा है।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर मजाक करते हुए लिखा

इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर मजाक करते हुए लिखा, ‘कुछ स्टेप अभिषेक बच्चन से कॉपी किए गए थे जब वह एक छोटा बच्चा था, वह कुछ इसी तरह से डांस किया करता था। वह हमेशा साइड की तरफ चला करता था।’ वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद कुछ ही मिनटों में इस पर लाखों लाइक्स आ गए हैं और कमेंट सेक्शन में लोग वीडियो की तारीफें कर रहे हैं।

Advertisement

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दसवीं’ का गाना ‘मचा रे’ भी काफी पॉपुलर हो गया है

बता दें कि ‘खइके पान बनारस वाला’ अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’ के सुपरहिट गानों में गिना जाता है। वहीं अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दसवीं’ का गाना ‘मचा रे’ भी काफी पॉपुलर हो गया है। अभिषेक बच्चन को भले ही अपने करियर के शुरुआती दौर में सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने ‘गुरू’, ‘धूम’, ‘बिग बुल’ और ‘ब्रीद’ जैसे सुपरहिट प्रोजेक्ट्स में काम किया है जिसमें उनकी एक्टिंग देखने लायक है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *