सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

कौन बनेगा करोड़पति 16 में अभिषेक बच्चन के जूते पहनकर पहुंचे अमिताभ, शो में सबके सामने एक्टर कह दी ये बात

2 मिनट पढ़ें
कौन बनेगा करोड़पति 16

कौन बनेगा करोड़पति 16 में अभिषेक बच्चन के जूते पहनकर पहुंचे अमिताभ, शो में सबके सामने एक्टर कह दी ये बात

Kaun Banega Crorepati 16: अभिषेक बच्चन को कौन बनेगा करोड़पति 16 में देखा गया. यहां अभिषेक अपनी फिल्म  I Want To Talk के प्रमोशन के लिए पहुंचे. उनके साथ डायरेक्टर शूजित सिरकार भी गेस्ट के तौर पर पहुंचे. शो में अभिषेक बच्चन अपनी फैमिली से जुड़े कई खुलासे किए. अभिषेक ने बताया कि अमिताभ बच्चन उनके कपड़े-जूते पहनते हैं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल है.

अभिषेक-अमिताभ की मस्ती
अभिषेक ने शो में कहा- दादाजी ने कहा था कि जिस दिन आपके बेटे आपके जूते पहनने लगे वो उस दिन से आपके दोस्त हो जाते हैं. तो मैंने कहा भईया मेरी तो चांदी हो गई. इनके सारे जूते में पहनने वाला हूं. मैं अब आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं जिस दिन आपके पिताजी आपकी हुड़ी, जीन्स, मोजे, टी-शर्ट सबकुछ पहनना शुरू कर दें तो वो मेरे क्या बन जाएंगे? आप मुझे बताइए. आपने बहुत अच्छे जूते पहने है किसके हैं? फिर अमिताभ कहते हैं- भाई साहब छोटा मोटा हमारे पास जो बचा है उसको भी मत मांग लीजिएगा. ये सुनने के बाद सभी हंसने लगते हैं.

 

इसके अलावा अभिषेक ने अमिताभ की तारीफ भी की थी. अभिषेक ने कहा था कि अभी 10 बज रहे हैं और पापा सुबह 6 बजे के घर से निकले हैं ताकि हम लोग आराम से 7-8 बजे तक जाग सके. मुझे नहीं पता लोग इसे कैसे लेंगे ये सच है. अभिषेक की बात सुनकर अमिताभ इमोशनल हो गए थे.

वर्क फ्रंट पर अभिषेक बच्चन को पिछली बार फिल्म घूमर में देखा गया था. अब वो वी हैप्पी, आई वॉन्ट टू टॉक और हाउसफुल 5 में नजर आएंगे. वी हैप्पी की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है. हाउसफुल 5 की शूटिंग जारी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *