सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

तलाक की खबरो के बीच नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने अपनी-अपनी तस्वीरें की शेयर, उलझन में पड़े फैंस

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

तलाक की खबरो के बीच नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने अपनी-अपनी तस्वीरें की शेयर, उलझन में पड़े फैंस

इन दिनों नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या लाइमलाइट में बने हुए हैं. दरअसल कपल के तलाक के रूमर्स फैले हुए हैं. इन सबके बीच दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेन्कोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों के तलाक के रूमर्स फैंल हुए हैं. हालांकि ना तो नताशा और ना ही हार्दिक ने अभी तक इन रूमर्स पर कोई रिएक्शन दिया है. इन सबके बीच दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं.

नताशा ने शेयर की सेल्फी

हार्दिक संग तलाक की खबरों के बीच नताशा ने बुधवार शाम को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मिरर सेल्फी शेयर की थी. तस्वीर में नताशा ने एक लिफ्ट के अंदर स्माइल करते हुए और मिरर में देखकर सेल्फी क्लिक की. इसके अलावा, नतासा स्टेनकोविक ने खेतों में एक बच्चे के साथ घूमते हुए जेसु की एक तस्वीर शेयर की थी. अपनी निजी जिंदगी के सवालों के घेरे में आने के बाद नताशा प्रार्थना करती नजर आईं.

बुधवार शाम को ही नताशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी जिम सेल्फी भी पोस्ट की, जिसमें बैकग्राउंड स्कोर के रूप में रेकलेस लव सॉन्ग लगाया गया था. उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनका चेहरा फोन से ढका हुआ दिख रहा है. और वह अपने प्यारे से डॉग को गोद में लिए हुए अपनी सेल्फी क्लिक करती हुई नजर आ रही हैं. इंस्टाग्राम स्टोरी में कोरी असबरी के सॉन्ग रेकलेस लव की कुछ लाइन्स को बैकग्राउंड स्कोर में लगाया गया है.

हार्दिक पांड्या ने भी शेयर की तस्वीर

Advertisement

वहीं नताशा संग तलाक की खबरों के हार्दिक पंड्या यूएसए और वेस्ट इंडीज में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी में जुटे हुए हैं. हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टिल विडियो शेयर की हैं जिसमें वे इंडिया की जर्सी पहने हुए कई पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.

नताशा-हार्दिक की ये पोस्ट फैंस की बढ़ा रही उलझन

नताशा-हार्दिक की ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दोनों ही अलग-अलग तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जिससे ये हिंट तो साफ मिल रहा है कि इनके बीच अनबन है. वहीं फैंस इस उलझन में है कि ये जोड़ी चीजों को क्लियर क्यों नहीं कर रही है.

क्यों फैली नताशा और हार्दिक के तलाक की खबरें? 

बता दें कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान इंटिमेट फंक्शन में शादी की थी. अपनी वेडिंग के दो महीने बाद ही कपल ने अपने बेटे अगस्त्य का वेलकम किया. इसके बाद साल 2023 में 14 फरवरी को इस जोड़ी ने दोबारा क्रिश्चियन वेडिंग की थी. वहीं अब नताशा और हार्दिक के तलाक की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया है.

इस जोड़ी के डाईवोर्स की अफवाहें तब शुरू हुईं जब एक यूजर ने एक पोस्ट शेयर कर दावा किया कि नताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सरनेम पंड्या हटा दिया है. उसी पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि उसने हार्दिक के साथ अपनी सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं. सिवाय उन तस्वीरों को छोड़कर जिनमें वे अपने बेटे के साथ हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *