सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

तलाक की खबरों के बीच टीम इंडिया से जुड़े हार्दिक पांड्या, टी20 विश्व कप से पहले किया अभ्यास

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

तलाक की खबरों के बीच टीम इंडिया से जुड़े हार्दिक पांड्या, टी20 विश्व कप से पहले किया अभ्यास

भारतीय टीम T20 World Cup 2024 के लिए अमेरिका पहुंच चुकी है. लेकिन हार्दिक पांड्या टीम के साथ नहीं दिखे. इससे उनके तलाक की खबरों को और हवा मिली थी.

पिछले कुछ दिनों से हार्दिक पांड्या सुर्खियों में हैं. पहले उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान चुने जाने पर फैंस ने ट्रोल किया. उसके बाद मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. जब आईपीएल 2024 से बाहर हुए तो हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया. हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के साथ अमेरिका रवाना होते भी नहीं दिखे. लेकिन अब हार्दिक अमेरिका पहुंच चुके हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

पांड्या ने सोशल मीडिया पर लिखा- “ऑन नेशनल ड्यूटी”

दरअसल, जब हार्दिक टीम इंडिया के साथ अमेरिका जाते नहीं दिखे तो उनके तलाक की खबरों ने और जोर पकड़ लिया था. लेकिन अब हार्दिक ने 29 मई को सुबह 7:50 बजे कुछ फोटो शेयर की हैं. जिसमें वह सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- “ऑन नेशनल ड्यूटी”

एक वार्मअप मैच खेलेगी टीम इंडिया

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वार्मअप मैच 27 मई से 1 जून तक खेले जाएंगे. रोहित शर्मा की भारतीय टीम 1 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में नजमुल हुसैन शांतो की बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र वार्मअप मैच खेलेगी. विराट कोहली इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

9 जून को होगा इंडिया और पाकिस्तान का मुकाबाल

5 जून को भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद 9 जून को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. 12 जून को भारत और अमेरिका के बीच मैच होगा और 15 जून को भारती टीम कनाडा के खिलाफ खेलेगी.

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *