
Ambedkar Memorial Delhi: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की
दिल्ली में आज डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की पुण्यतिथि पर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र संगठनों से जुड़े लोग और आम नागरिक उपस्थित रहे जिन्होंने बाबा साहेब को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण कर देश को समानता, न्याय और स्वतंत्रता की दिशा दिखाई। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश का सौभाग्य है कि बाबासाहेब ने परिनिर्वाण के लिए इस पवित्र स्थान को चुना और अब यह स्थान राष्ट्र की सामूहिक भावना और सम्मान का केंद्र बन चुका है।






आपकी राय