Home आमने सामने दिल्ली में हवा के साथ-साथ पानी भी हुआ जहरीला : विपिन शर्मा

दिल्ली में हवा के साथ-साथ पानी भी हुआ जहरीला : विपिन शर्मा

0
248
विपिन शर्मा
दिल्ली में हवा के साथ-साथ पानी भी हुआ जहरीला : विपिन शर्मा

दिल्ली में हवा के साथ-साथ पानी भी हुआ जहरीला : विपिन शर्मा

फेल साबित हो रही है ट्रिपल इंजन सरकार

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में तो दीपावली के बाद हवा तो जहरीली बनी ही हुई है अब पानी भी लोगो की सेहत पर भारी पड़ने लगा है | यह कहना है वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहताश नगर से कांग्रेस के पूर्व विधायक विपिन शर्मा का | विपिन शर्मा कहते हैं भाजपा जो कहती है उसे करके नहीं दिखाती | विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा नें दिल्ली की जनता से जो वायदे किये थे उनमे से कोई भी वायदा पूरा नहीं किया गया | महिलाओं के खाते में ढाई-ढाई हजार रूपये डालने का वायदा हो या होली दीपावली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का |

यमुना की सफाई का रहा हो या प्रदूष्ण को खत्म करने का सभी मामलों में ट्रिपल इंजन की सरकार फेल साबित हुई है | विपिन शर्मा कहते हैं मानसून के बाद दिल्ली में जलभराव और प्रदूष्ण को कम करने के दावे भी आसमान में उड़ते दिख रहे हैं और अब तो हद ही हो गई दिल्ली का पानी भी पीने के लायक नहीं रहा | जल बोर्ड का पानी हो जा भूजल सब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बने हुए है | विपिन शर्मा कहते हैं ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि आंकड़े बता रहे है | दिल्ली के भूजल में फ्लोराइड, क्लोराइड, नाइट्रेट और आयरन का स्तर तय मानकों से अधिक पाया गया है। मॉनसून सीजन में लिए गए 103 नमूनों में 16.50 फीसदी में फ्लोराइड की अधिकता मिली, जबकि 20.39 फीसदी नमूनों में नाइट्रेट का स्तर बढ़ा हुआ था। बारिश के बाद भी इन प्रदूषकों की मात्रा में कमी नहीं आई।

दिल्ली की हवा तो दो माह से जहरीली बनी ही हुई है अब तो पानी भी जहरीला होता जा रहा है. राजधानी के ग्राउंड वॉटर को लेकर हुई एक रिसर्च में कई सवाल खड़े हो गए हैं. दिल्ली के ग्राउंड वॉटर को लेकर हुई एक रिसर्च में चौंकाने वाली बातें सामने आई है.राजधानी के ग्राउंड वॉटर में जहर घुलता जा रहा है. दिल्ली के पानी में नाइट्रेट, फ्लोराइड, खारापन क्लोराइड, आयरन, आर्सेनिक और यूरेनियम जैसे हानिकारक तत्व तय सीमा से ज्यादा पाए गए हैं. इस पानी को पीने से कई गंभीर बीमारी का खतरा हो सकता है | वहीं, बच्चों के लिए तो यह पानी और भी ज्यादा हानिकारक बताया जा रहा है | विपिन शर्मा कहते हैं रिसर्च में जो बात सामने आई है नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली, साउथ और सहादरा साउथ और साउथ वेस्ट दिल्ली में फ्लोराइड का स्तर ज्यादा पाया गया।

बारिश के असर को जनने के लिए मॉन्सून से पहले और बाद में 24 जगहों से सैंपल लिए गए। इनमें 37.50 प्रतिशत पर फ्लोराइड की मात्र अधिक मित्री। जबकि बारिश से पहले यह 37.66 प्रतिशत थे | विपिन शर्मा कहते हैं हवा में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड का बढ़ता स्तर भी चिंता का सबब बना हुआ है. दिल्ली में सात साल के समय के बाद नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से जारी (माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर) की सेफ्टी गाइडलाइन्स के स्टैंडर्ड से कहीं अधिक दर्ज किया गया है | नाइट्रोजन डाइऑक्साइड एक अत्यधिक प्रतिक्रियाशील वायु प्रदूषक गैस है | नाइट्रोजन और ऑक्सीजन के अणु मिलकर इसे बनाते हैं. इस गैस का रंग देखने में भूरा और लाल धुँध जैसा दिखाई देता है और आसानी से हवा में फैल जाता है | विपिन शर्मा कहते है रेखा गुप्ता सरकार ना तो हवा शुद्ध दिला पा रही है और ना ही पानी लोग जाएँ तो जाएँ कहाँ |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here