सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी हो चुकी है कमजोर कड़ी : गुरमीत सिंह सूरा

3 मिनट पढ़ें
गुरमीत सिंह सूरा

कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी हो चुकी है कमजोर कड़ी : गुरमीत सिंह सूरा

Advertisement

कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी हो चुकी है कमजोर कड़ी : गुरमीत सिंह सूरा

* भाजपा की बनेगी दिल्ली में सरकार

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली के विधानसभा चुनाव होने में मात्र तीन से चार महीने रह गए हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी जमीनी तैयारी शुरू कर दी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तरह ही दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। इसी विषय पर बात करते हुए शाहदरा जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि चाहे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़े या अलग अलग चुनाव लड़े दिल्ली में जीत भारतीय जनता पार्टी की ही होगी और अबकी बार दिल्ली की जनता दिल्ली की सत्ता पर भारतीय जनता पार्टी को बिठाएगी।

Advertisement

गुरमीत सिंह सूरा ने कहा की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही इस समय बहुत कमजोर पार्टी है और दोनों ही पार्टी इतनी सक्षम नहीं है कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ सके और भारतीय जनता पार्टी को कोई भी खास चुनौती दे सके। गुरमीत सिंह सुरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास दिल्ली में बहुत अच्छा जनाधार है और अबकी बार भारतीय जनता पार्टी सबसे मजबूत पार्टी दिख रही है। गुरमीत सिंह सुरा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की जनता के साथ झूठ बोलकर, दिल्ली की जनता के ऊपर अन्याय कर के, योजना के नाम पर करोड़ों रुपयों का घोटाला करके आम आदमी पार्टी ने इस बात को साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता का विकास करने के लिए सत्ता में नहीं आई थी बल्कि वह घोटाला करके अपने मंत्रियों की जेबों को भरने के लिए सत्ता में आई थी वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी से लोग अभी भी नहीं जुड़ रहे हैं, कांग्रेस पार्टी कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने दिल्ली का जो नुकसान किया जनता को वह याद है।

गुरमीत सिंह सुरा ने आगे कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में सातों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जिताकर दिल्ली की जनता ने इस बात को साबित कर दिया है कि वह भाजपा पर भरोसा करती है, वह भाजपा की नीतियों पर भरोसा करती है और मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरीके से लोकसभा चुनाव में सातों सीट भाजपा ने जीती थी उसी तरीके से दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी सभी 70 सीट भाजपा ही जीतेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *