सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के साथ-साथ भाजपा भी देती रही है दिल्ली को धोखा : सुमित शर्मा

3 मिनट पढ़ें
सुमित शर्मा

आम आदमी पार्टी के साथ-साथ भाजपा भी देती रही है दिल्ली को धोखा : सुमित शर्मा

Advertisement

आम आदमी पार्टी के साथ-साथ भाजपा भी देती रही है दिल्ली को धोखा : सुमित शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही दिल्ली के लिए घातक हैं | दोनों पार्टियाँ ही एक सिक्के के दो पहलू है| यह कहना है लक्ष्मी नगर विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट सुमित शर्मा का | सुमित शर्मा कहते हैं दोनों पार्टियों के टकराव के चलते दिल्ली की जनता दो पाटों में पिस रही है | आम आदमी पार्टी जहां उपराज्यपाल और केंद्र सरकार को कोसती रहती है और अपना टाइम पास करती दिखती है वहीं भाजपा भी उपराज्यपाल की आड़ में अपनी रोटियां सकती है जिसके चलते दिल्ली की जनता विकास को तरसती रहती है | सुमित शर्मा कहते हैं हरियाणा में जो कुछ आम आदमी पार्टी नें किया पूरे देश नें देखा ,भाजपा को कोसने वाली आप पार्टी नें भाजपा के साथ नूरा  कुश्ती की और अपरोक्ष रूप से भाजपा की मदद की |

सुमित शर्मा कहते हैं दिल्ली वालों के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो ही घाटे का सौदा हैं। क्योंकि पिछले 10 वर्षों से केन्द्र भाजपा और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की  सरकारें आसीन है जिन्होंने दिल्ली की जनता के लिए जुमले, झूठी, खोखली और बेबुनियाद घोषणाओं के अलावा कुछ नही किया है, जिसका नतीजा आज दिल्लीवासी चौतरफा भ्रष्टाचार के कारण अधिक गर्मी में जल संकट, अधिक बारिश जल भराव, ट्रैफिक जाम, लोगों के मरने और अधिक सर्दी में खतरनाक प्रदूषण से परेशान और हताश महसूस कर रहा है। सुमित शर्मा कहते हैं कि भाजपा नेता महिलाओं को 2100 रुपये मासिक, बिजली
बिलों पर 300 यूनिट फ्री, 10 किलो फ्री राशन और महिलाओं को स्कूटी तक देने जैसी बड़ी घोषणा करके दिल्ली वालों के लिए लुभावनी बातें तो कर रही है परंतु बदहाल दिल्ली में इन्फ्रास्ट्रक्चर को व्यवस्थित करने, बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यावरण, ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ जल भराव, बिजली पानी जैसी जनता से जुड़ी समस्याओं की बात नही करती, जो अपने आप में चौकाने वाला है।

Advertisement

सुमित शर्मा कहते हैं  कि आम आदमी पार्टी और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू है और दिल्ली की जनता दोनो दलों एकपक्ष राजनीति को अच्छी तरह समझ चुके है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जहां आम आदमी पार्टी से पिछले 10 वर्षों से परेशान आ चुकी वहीं दिल्ली की जनता भाजपा का पिछले 26 वर्षों से नकार रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *