सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

गठबंधन नहीं दे पायेगा भाजपा को टक्कर : मुकेश बंसल

3 मिनट पढ़ें
गठबंधन नहीं दे पायेगा भाजपा को टक्कर : मुकेश बंसल

गठबंधन नहीं दे पायेगा भाजपा को टक्कर : मुकेश बंसल

Advertisement

गठबंधन नहीं दे पायेगा भाजपा को टक्कर : मुकेश बंसल
* भाजपा जीतेगी सातों सीटें

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन यह दिखाता है कि दोनों ही राजनीतिक पार्टियां अकेले दम पर दिल्ली में भाजपा को चुनौती देने में असमर्थ है, जी हां ऐसा कहना है कर्दमपुरी वार्ड से निगम पार्षद मुकेश बंसल का। हमनमुकेश बंसल से की ख़ास बातचीत और उनसे जाना की आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन का किस तरह से सामना करेगी जिस पर मुकेश बंसल ने कहा की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन यह बात साबित करता है की दोनों ही राजनीतिक पार्टियां अकेले दम पर भाजपा को दिल्ली में चुनौती देने में असमर्थ है और इसी वजह से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ रही है लेकिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का यह गठबंधन भी दिल्ली में भाजपा को कोई ख़ास टक्कर नहीं दे पाएगा और लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा दिल्ली में सातों लोकसभा सीटों को जीतेगी और वो भी बड़े अंतर से।

Advertisement

मुकेश बंसल ने आगे कहा की भाजपा के राजनीतिक कद के आगे अन्य सभी राजनीतिक पार्टियां बहुत ही छोटी दिखाई देती है क्योंकि एक तरफ जहां अन्य
पार्टियां सत्ता को हासिल करने के लिए उन राजनीतिक पार्टियों से भी गठबंधन कर रही है जिनसे वह कहते थे की हमारी विचारधारा नहीं मिलती वही दूसरी तरफ भाजपा ने अकेले ही जनहित के लक्ष्य को सर्वोपरि रखते हुए देश की जनता के लिए ऐसी ऐसी योजनाएं बनाई है, ऐसी ऐसी नीतियां बनाई है जिन्होंने हर धर्म का, हर वर्ग का व हर समुदाय का विकास किया है।

मुकेश बंसल ने आगे कहा की भाजपा ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में पहले देश की जनता की जरूरतों व परेशानियों को समझा और फिर इन परेशानियों को दूर करने के लक्ष्य से विभिन्न तरह की नीतियाँ व योजनाएं लागू की। मुकेश बंसल ने आगे कहा की अगर हम दिल्ली की सभी सातों सीटों के समीकरण को भी समझे तो भी भाजपा की ही जीत निश्चित दिखाई देती है क्योंकि जैसा मैंने आपको बताया कि भाजपा ने हर धर्म, हर वर्ग व हर समुदाय का विकास किया है और इस विकास कार्य को आगे जारी रखने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के दिन समस्त जनता कमल के निशान वाले चिन्ह के आगे बटन दबाकर भाजपा को दिल्ली में सभी सातों लोकसभा सीटों पर विजयी बनाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *