Mahila congress protest 2026: अलका लांबा के नेत्रत्व में महिला कांग्रेस
नें प्रदर्शन कर फूंका मोदी का पुतला
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा के नेतृत्व में भारी संख्या में महिलाएं इकट्ठी हुई लेकिन पुलिस ने बेरिटेक लगा कर रोक दिया वही सड़क पर महिलाये विरोध में बैठ गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और महिला विरोधी नरेंद्र मोदी के नारे लगाते हुए मांग की गई 2023 में जो महिला आरक्षण बिल पास हुआ था वही लागू करने की माँग की गई दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्पा सिंह के साथ भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पर महिला कांग्रेस द्वारा महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में लोक सभा में परिसीमन विधेयक को पास कराने की साजिश करने की भाजपा के ख़िलाफ़ विरोध दर्ज कर पुतला दहन किया गया । इससे पूर्व कांग्रेस महासचिव राज्यसभा सांसद जयराम रमेश , प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव सांसद दीपेंद्र हुड्डा , अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा , दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने महिलाओं को संबोधित किया ।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा कि भाजपा सरकार चाहती थी कि महिला आरक्षण के नाम पर विपक्ष यह बिल पारित करवा दे ताकि उन्हें मनमाने तरीके से परिसीमन की आजादी मिल जाए जिससे मोदी सरकार को जातिगत जनगणना का सहारा न लेना पड़े । उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में लोक सभा में परिसीमन विधेयक को पास कराने की भाजपा की साजिश को कांग्रेस ने बेनकाब किया, देश को भाजपा की प्राथमिकताओं के बारे में सब कुछ पता चल गया है की महिलाएं भाजपा की प्राथमिकता नहीं हैं । महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने कहा कि बीजेपी की नियत महिला आरक्षण बिल पास करने की है ही नहीं देश को गुमराह कर के महिलाओं को प्रभावित करके चुनाव जीतना चाहती हैं ये नियत उजागर हो गई है, इसका विरोध महिला कांग्रेस करती रहेगी और महिलाओं की आवाज़ बुलंद करती रहेगी,आज के प्रदर्शन में जिला कृष्णा नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता धवन के साथ पिंकी सहनी, निर्मल सिंह,इंदुबाला, सुनीति मेहता मीनाक्षी देब,प्रियंका चौधरी,सुनीता राणा,भी शामिल हुई |



