सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

शाहिद कपूर के साथ आलिया भट्ट ने लगाए ठुमके, ‘साड़ी के फॉल सा’ पर डांस वीडियो वायरल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

शाहिद कपूर के साथ आलिया भट्ट ने लगाए ठुमके, ‘साड़ी के फॉल सा’ पर डांस वीडियो वायरल

आलिया भट्ट और शाहिद कपूर हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में मिले थे. इस फंक्शन में दोनों ने साथ में ठुमके लगाए थे. जिसकी वीडियो वायरल हो रही है.

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और आलिया भट्ट साथ में फिल्म शानदार और उड़ता पंजाब में काम कर चुके हैं. जिसमें से एक फिल्म फ्लॉप तो दूसरी हिट साबित हुई थी. जब भी ये दोनों मिलते हैं तो मस्ती ना हो ऐसा होता ही नहीं है. ऐसा ही कुछ एक अवॉर्ड फंक्शन में हुआ है. जी सिने अवॉर्ड्स में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट ने स्टेज पर मस्ती की. उनकी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में दोनों साड़ी के फॉल सा गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

शाहिद कपूर और आलिया भट्ट को साथ में डांस करता देखकर फैंस को पुरानी यादें ताजा हो गईं. उनकी डांस वीडियो वायरल हो रही है. वीडियो में दोनों शाहिद कपूर की फिल्म आरराजकुमार के गाने साड़ी के फॉल सा पर डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों गाने का हुक स्टेप कर रहे हैं. जो खूब वायरल हो रहा है.

फैंस ने किए कमेंट

Advertisement

इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- ओह मैंने इन दोनों को कितना मिस किया. वहीं दूसरे ने लिखा- आदित्य और आलिया. आलिया के लुक की बात करें तो उन्होंने बॉटल ग्रीन कलर की वेलवेट साड़ी पहनी थी. जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं शाहिद के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट ट्राउजर और शर्ट पहनी थी. इसे उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट जैकेट से कंप्लीट किया था.

शाहिद ने की थी आलिया की तारीफ

बॉलीवुड बबल्स से खास बातचीत में शाहिद कपूर ने आलिया की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था- आलिया जिज्ञासु है, इसलिए मुझे लगता है कि वह सवाल पूछती होगी. हम हाल ही में मिले और उसके साथ घूमना बहुत अच्छा रहा. अब वो एक मां बन गई है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि वो एक मां है. जब मैंने उसके साथ काम किया था, तब वह 21 साल की थी. कभी-कभी, जब आप किसी के साथ बहुत समय बिताते हैं और फिर उससे मिले नहीं होते, तब भी आपको लगता है कि वह वही है. जैसे आपको नहीं लगता कि उनके साथ इतना कुछ हुआ है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *