सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 2 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

लाइव कॉन्सर्ट में पत्नी संग रोमांटिक हुए अली मर्चेंट, किया किस, बोले- असली आशिकी तो शादी के बाद…

3 मिनट पढ़ें

लाइव कॉन्सर्ट में पत्नी संग रोमांटिक हुए अली मर्चेंट, किया किस, बोले- असली आशिकी तो शादी के बाद…

अली मर्चेंट ने लाइव कॉन्सर्ट में पत्नी से प्यार का इजहार किया और उनके साथ डांस भी किया. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल है.

वैलेंटाइन वीक चल रहा है. ऐसे में बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी अपने पार्टनर्स के साथ रोमांटिक वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में एक्टर अली मर्चेंट एक कॉन्सर्ट में गए. जहां उनकी पत्नी अंदलीब जैदी भी साथ थी. अली इस लाइव कॉन्सर्ट में पत्नी संग रोमांटिक हुए. अली ने सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट का वीडियो भी शेयर किया है.

वीडियो में अली बोल रहे हैं- मेरी अभी-अभी शादी हुई है. मेरी प्यारी पत्नी भी इधर है. तो सोच रहा हूं कि मौका भी है, वैलेंटाइन के लिए पूछ लेता हूं.

पत्नी संग अली का रोमांटिक डांस

इसके बाद अली घुटने पर बैठते हैं और अंदलीब से पूछते हैं- मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि तुम्हारे सारे दुख मेरे, और मेरी सारी खुशियां तुम्हारी. हमेशा के लिए मेरी वैलेंटाइन बनोगी. इसके बाद अली अंदलीब के साथ रोमांटिक डांस करते हैं. उनके माथे पर किस करते हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- असली आशिकी तो शादी के बाद ही शुरू होनी चाहिए, उससे पहले तो बस दिलजले बने घूमते रहते हैं. इस वीडियो पर अंदलीब ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने लिखा- मेरे पति बहुत फिल्मी हैं.

अली के इस कॉन्सर्ट में फैंस काफी एंजॉय करते नजर आए. 

कौन हैं अली की तीसरी पत्नी?

बता दें कि अली मर्चेंट ने नवंबर 2023 में मॉडल अंदलीब जैदी संह निकाह किया. उनके निकाह की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. अंदलीब संग अली की ये तीसरी शादी है. अंदलीब हैदराबाद की रहने वाली हैं. अली और अंदलीब एक फैशन इवेंट में मिले थे.

2 महीने में टूट गई थी अली की पहली शादी

अली की पहली शादी एक्ट्रेस सारा खान के साथ हुई थी. ये शादी बिग बॉस के सेट पर हुई थी. हालांकि, ये शादी चली नहीं और महज 2 महीने बाद ही अली और सारा अलग हो गए. इसके बाद अली ने 2016 में दूसरी शादी की. उन्होंने अनम के साथ निकाह किया, लेकिन 5 साल बाद दोनों अलग हो गए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *