सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दुनियाभर में बजा अक्षय-टाइगर की फिल्म का डंका, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

दुनियाभर में बजा अक्षय-टाइगर की फिल्म का डंका, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म ने पहले दिन इतना कलेक्शन किया है.

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ईद के मौके पर फैंस के लिए तोहफा लेकर आए हैं. उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस कर रही है. ईद के मौके पर रिलीज हुई बड़े मियां छोटे मियां को काफी पसंद किया जा रहा है. इंडिया के साथ विदेशों में भी बड़े मियां छोटे मियां की धूम देखने को मिल रही है. फिल्म का पहले दिन का इंडिया का कलेक्शन तो सामने आ गया था. अब फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी सामने आ गया है. आइए आपको बताते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.

बड़े मियां छोटे मियां एक्शन से भरपूर फिल्म है. फिल्म की खास बात इसकी स्टारकास्ट है. फिल्म में मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के किरदार में नजर आए हैं. विलेन के किरदार में पृथ्वीराज को बहुत पसंद किया गया है.

वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक बड़े मियां छोटे मियां ने इंडिया में टोटल 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जो ईद के हिसाब से काफी कम है.

Advertisement

वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 36.33 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसमें ओवरसीज पेड प्रिव्यू भी शामिल हैं.

ईद क छुट्टी पर फिल्म ने इतना कलेक्शन किया है. ये कलेक्शन वीकेंड पर काफी बढ़ सकता है. वर्ल्डवाइड फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.

इतना है फिल्म का बजट

बड़े मियां छोटे मियां के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट 350 करोड़ है. जिस हिसाब से फिल्म कलेक्शन कर रही हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि इसे अपना बजट पूरा करने में ही काफी समय लगने वाला है. वहीं फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें तो फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

बड़े मियां छोटे मियां की बात करें तो इसे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय और टाइगर के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ भी नजर आने वाली हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *