सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

10 साल की हुई अक्षय कुमार की बेटी नितारा

2 मिनट पढ़ें

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अपने काम के साथ परिवार को भी पूरा समय देते हैं। उन्हें अक्सर अपने दोनों बच्चों के साथ वक्त बिताते देखा जाता है। हर माता-पिता की तरह अक्षय कुमार अपने दोनों बच्चों बेहद प्यार करते हैं लेकिन बेटी नितारा के साथ कई बार उनकी खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। आज अक्षय कुमार की बेटी दस साल की हो गई है और इस मौके पर उन्होंने खास पोस्ट साझा की है, जो किसी भी बेटी के पिता के दिल को छू जाएगी।

पिता का हाथ थामे रेत पर चलती दिखीं नितारा

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के जन्मदिन पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक छोटा सा वीडियो क्लिप साझा किया है, जिसमें उन्हें अपनी लाडली बेटी का हाथ थामे रेगिस्तान में चलते देखा जा सकता है। ये वीडियो किसी ट्रिप का लग रहा है। अभिनेता ने पोस्ट साझा करने के साथ ही दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।

लिखा दिल छू लेने वाला नोट

अक्षय कुमार ने अपनी बेटी नितारा के दसवें जन्मदिन की पोस्ट साझा करते हुए लिखा- “मेरा हाथ पकड़ने से लेकर अब अपना शॉपिंग बैग रखने तक, मेरी बच्ची बहुत तेजी से बड़ी हो रही है। आज पूरे 10 साल के हो गए. इस जन्मदिन के लिए मेरी शुभकामनाएं और हमेशा. आप दुनिया में सबसे अच्छी हैं। पापा आपसे प्यार करते हैं”।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *