सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सुब्रमण्यम स्वामी रामसेतु फिल्म को लेकर अक्षय कुमार पर करेंगे FIR, बोले- दिखाए हैं गलत फैक्ट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतू पहले ही विवादों में आ गई है। बीजेपी नेता अब फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार पर मुकदमा दर्ज करेंगे। ये फिल्म अब कानूनी दांव-पेंच का सामना करेगी। फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार पर मुकदमा दर्ज करने की खबरे आ रही हैं। मुआवजे की मांग को लेकर बीजेपी नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मुकदमा दर्ज करने का ऐलान किया है। उनका दावा है कि फिल्म में रामसेतु के मुद्दे को गलत ढंग से पेश किया गया है। स्वामी का आरोप है कि अक्षय की फिल्म में राम सेतु को लेकर गलत तथ्य दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने आज दो ट्वीट करके फिल्म के मेकर्स और अक्षय कुमार पर केस करने की बात कही है। स्वामी ने कहा है कि अगर अक्षय कुमार विदेशी नागरिक हैं तो हम उनकी गिरफ्तारी और उन्हें देश से बेदखल करने के लिए कह सकते हैं।

https://images.bhaskarassets.com/webp/thumb/512x0/web2images/521/2022/07/30/09_1659165648.png

भाजपा नेता स्वामी ने पहले ट्वीट में लिखा, ‘मैं अक्षय कुमार और उनकी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाला हूं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को गलत तरीके से पेश किया है। उनकी इस फिल्म से राम सेतु की छवि को नुकसान पहुंचा है। मेरे वकील सत्य सभरवाल केस का ड्राफ्ट फाइनल कर चुके हैं।’

Advertisement

https://images.bhaskarassets.com/webp/thumb/512x0/web2images/521/2022/07/30/00_1659165657.pngस्वामी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘अक्षय कुमार एक विदेशी नागरिक हैं तो हम उन्हें गिरफ्तार करने के साथ देश से बेदखल करने के लिए कह सकते हैं।’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *