सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अक्षय कुमार ने छोड़ दिया था OMG की शूटिंग के दौरान नॉन वेज खाना, इस शख्स की सलाह पर एक्टर ने उठाया था ऐसा कदम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

OMG की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने छोड़ दिया था नॉन वेज खाना, इस शख्स की सलाह पर एक्टर ने उठाया था ऐसा कदम

अक्षय कुमार ने OMG की शूटिंग के समय नॉन वेज खाना छोड़ दिया था. जानें आखिर एक्टर ने ऐसा क्यों किया था.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक बार बताया था कि OMG में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाना उनके लिए बहुत चैलेंजिंग था. यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी और इसमें उनके साथ परेश रावल थे. OMG 2 जल्द रिलीज होने वाली है, जिसमें उनके साथ परेश रावल और यामी गौतम हैं.

OMG साइन करने के बाद अक्षय ने छोड़ दिया था नॉन वेज

अक्षय की OMG से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है. कहा जाता है कि यह फिल्म साइन करने के बाद उन्होंने नॉन वेज खाना छोड़ दिया था. न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय की मम्मी ने उन्हें नॉन वेज खाने से मना कर दिया था क्योंकि वह भगवान कृष्ण को बहुत मानती थीं. पोर्टल के मुताबिक, उनकी मम्मी भगवान श्रीकृष्ण की भक्त थीं. उन्हें लगता है कि अक्षय को भगवान श्रीकृष्ण के सिखाए रास्ते पर चलना चाहिए, जिसमें शाकाहरी खाने पर जोर दिया गया है.

अक्षय ने मानी अपनी मम्मी की बात

Advertisement

उनकी मां अक्सर उनके बॉलीवुड के मसलों से दूर रहती हैं, लेकिन जब अक्षय ने उन्हें फिल्म और अपने कैरेक्टर के बारे में बताया तो उन्होंने अक्षय से कहा कि अब आपको सिर्फ शाकाहारी खान ही खाना चाहिए. अक्षय अपनी मां को बहुत मानते थे इसलिए उन्होंने खुशी-खुशी उनकी बात मान ली.

शूटिंग खत्म होने तक अक्षय ने नहीं खाया नॉन वेज

अक्षय की मम्मी ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने तक उन्हें शाकाहारी खाना खाने के लिए कहा था. अक्षय ने अपनी मम्मी की बातों को गंभीरता से लिया और उनकी बात का पालन किया.

OMG 2 का टीजर

अक्षय कुमार, परेश रावल, यामी गौतम स्टारर OMG 2 का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है. फैंस अपने फेवरेट एक्टर्स को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *