सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गुटखा कंपनी के एड को लेकर अक्षय कुमार ने माफी मांगी, बोले- अब कभी नहीं करूंगा

3 मिनट पढ़ें
गुटखा कंपनी के एड को लेकर अक्षय कुमार ने माफी मांगी, बोले- अब कभी नहीं करूंगा

गुटखा कंपनी के एड को लेकर अक्षय कुमार ने माफी मांगी, बोले- अब कभी नहीं करूंगा

Advertisement

गुटखा कंपनी के एड को लेकर अक्षय कुमार ने माफी मांगी, बोले- अब कभी नहीं करूंगा

सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अक्षय कुमार ने गुटखा कंपनी के विज्ञापन के लिए माफी मांगी है. अक्षय के प्रशंसकों ने उन्हें गुटखा बनाने वाली कंपनी के एक उत्पाद के विज्ञापन आने के बाद से ही ट्रोल करना शुरू कर दिया था.इस कंपनी के लिए सबसे पहले अभिनेता अजय देवगन ने विज्ञापन करना शुरू किया था, उसके बाद कंपनी ने अजय देवगन के साथ शाहरुख खान को भी विज्ञापन में जोड़ दिया. करीब एक सप्ताह पहले गुटखा बनाने वाली कंपनी ने एक इलायची के लिए नया विज्ञापन जारी किया था.

इस विज्ञापन को विदेश में फिल्माया गया था

इस विज्ञापन को विदेश में फिल्माया गया था और एक कार में अजय देवगन और शाहरुख जाते हुए दिखाई देते हैं. कार में शाहरुख खान पूछते हैं “देखें कौन नया खिलाड़ी आया है” कंपनी ने इसे टीजर के तौर पर पेश किया था. इसके बाद कंपनी ने तीनों को एक साथ विज्ञापन में दिखाया. जिसमें तीनों विमल की इलायची खाते हुए दिख रहे हैं. अक्षय कुमार विज्ञापन में कहते हैं, “जुबान एक हो, तो दिल भी एक होने चाहिए” सोशल मीडिया पर लोगों ने अक्षय के कई पुराने वीडियो निकाल कर पोस्ट किए जिसमें वह तंबाकू के इस्तेमाल की पैरवी नहीं करने बात कह रहे हैं.

Advertisement

भारत में लोग फिटनेस के प्रति बहुत गंभीर मानते हैं.

उन्हें भारत में लोग फिटनेस के प्रति बहुत गंभीर मानते हैं. सोशल मीडिया पर डाले गए एक पुराने वीडियो में अक्षय कह रहे हैं कि उन्हें कई ऑफर आते हैं, कई बड़ी गुटखा कंपनियों के ऑफर आते हैं. वे कहते हैं कि कंपनियां इस तरह के विज्ञापन के लिए मोटी रकम देने के लिए तैयारी रहती हैं. वे कहते हैं, “मैं स्वस्थ भारत के लिए यह काम नहीं करूंगा” स्विट्जरलैंड में तंबाकू उत्पादों के विज्ञापनों पर प्रतिबंध सोशल मीडिया का दबाव काम आया बुरी तरह से ट्रोल होने के बाद आखिरकार अक्षय कुमार ने बुधवार रात को एक बयान जारी किया और कहा, “आई एम सॉरी” उन्होंने अपने बयान में आगे लिखा, “मैं अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से माफी मांगता हूं.

पिछले कुछ दिनों में आई आपकी प्रतिक्रिया ने मुझे अंदर तक हिला दिया

पिछले कुछ दिनों में आई आपकी प्रतिक्रिया ने मुझे अंदर तक हिला दिया. हालांकि मैंने तंबाकू को कभी एंडोर्स नहीं किया है और ना ही आगे कभी करूंगा. विमल इलायची के साथ मेरे जुड़ने को लेकर आपकी जो भावनाएं हैं, उनकी मैं सराहना करता हूं. इसलिए पूरी विनम्रता के साथ मैं अपने कदम वापस खींचता हूं” न्यूजीलैंड: 2008 के बाद पैदा हुए लोग नहीं पी पाएंगे सिगरेट अक्षय कुमार ने अपने बयान में यह भी बताया कि वह विज्ञापन की फीस एक अच्छे काम के लिए दान कर देंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *