सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

फिल्मों के न चलने के पीछे अक्षय कुमार ने मानी अपनी गलती, बोले- ‘बदलाव की जरूरत है’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अक्षय की ‘रक्षा बंधन‘ बीते हफ्ते ही रिलीज हुई जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब रही। इवेंट के दौरान अक्षय से बॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया जिसका उन्होंने जवाब दिया। यहां अक्षय कुमार ने अपनी पिछली कुछ फिल्मों की असफलता पर भी रिएक्शन दिया। लॉन्च इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि, यह उनकी गलती है जो उनकी पिछली कुछ फिल्में खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। अक्षय ने कहा फिल्में नहीं चल रही हैं यह हमारी गलती है, मेरी गलती है। मुझे बदलाव करना होगा, समझना होगा कि दर्शक क्या चाहते हैं और इसके लिए किसी और को नहीं बल्कि मुझे ही दोषी ठहराया जाना चाहिए। इस दौरान जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की असफलता के चलते क्या वह ओटीटी पर अपने प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं। अक्षय ने जवाब में कहा- ‘यह सुरक्षित नहीं है, लोगों को यह बताना जरूरी है कि वह ट्रेलर पसंद कर रहे हैं या नहीं। कुछ भी सुरक्षित नहीं है। ओटीटी पर भी लोग इसे देख रहे हैं। मीडिया देख रहा है, आलोचक देख रहे हैं सबसे महत्वपूर्ण दर्शक इसे देख रहे हैं। इसलिए सुरक्षित स्थान बनाने जैसा कुछ भी नहीं है. आपको कड़ी मेहनत करना होगा।’ आज मुंबई में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘कठपुतली’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘कठपुतली’ में अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत सिंह, सरगुन मेहता और चंद्रचूड़ सिंह मुख्य भूमिका में हैं। ‘कठपुतली‘ की कहानी एक छोटे शहर कसौली की है जहां 3 हत्याएं हो जाती हैं और इसके पीछे एक सीरियल किलर का हाथ है। अक्षय और उनकी टीम सीरियल किलर की तलाश में है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी हैं। फिल्म सिनेमाघर की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। 2 सितंबर को इसका प्रीमियर डिजनी प्लस हॉटस्टार पर किया जाएगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *