सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Akshara Singh Death Threat: शाहरुख, सलमान के बाद अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी, मांगे 50 लाख

2 मिनट पढ़ें
Akshara Singh Death Threat

Akshara Singh Death Threat: शाहरुख, सलमान के बाद अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी, मांगे 50 लाख

Advertisement

Akshara Singh Death Threat: सलमान खान और शाहरुख खान के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है. एक्ट्रेस को एक अनजान नंबर से जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया है. फोन करने वाले ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी. कॉल के बाद एक्ट्रेस ने दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

‘दो दिन में 50 लाख नहीं दिए तो जान से मार देंगे’
पुलिस ने एक्ट्रेस की शिकायत के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं अपनी शिकायत में भोजपुरी एक्ट्रेस ने बताया कि 11 नवंबर की रात करीब 12:20 बजे उन्हें दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आईं. जैसे ही उन्होंने कॉल रिसीव की तो कॉल करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी.फोन करने वाले ने कथित तौर पर उनसे 50 लाख रुपये की मांग की थी. कॉलर ने दो दिन के अंदर पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी है.,

मामले में पुलिस ने क्या कहा? 
वहीं पुलिस स्टेशन इंचार्ज प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने कहा, “स्थिति की जांच की जा रही ह.। कॉल करने वाले की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी.”

Advertisement

अक्षरा सिंह भोजपुरी की हाईएस्ट एक्ट्रेस हैं
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रवि किशन स्टारर फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी. वह ‘सत्या’, ‘तबादला’ और ‘मां तुझे सलाम’ सहित कई पॉपुलर फिल्मों में भी दिखाई दी हैं और उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए हैं. अक्षरा अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग के लिए देश भर में फेमस हैं. अक्षरा सिंह टीवी पर भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने कई सीरियल किए हैं. वे साल 2015 में टीवी शो काला टीका और सर्विस वाली बहू में नजर आई थीं. अक्षरा सूर्य पुत्र कर्ण और पोरस जैसे पीरियड ड्रामा सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं. अक्षरा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *