सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

जेल में बंद आजम खान से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, सपा मुखिया ने कहा- ‘उनके साथ अन्याय हो रहा’

3 मिनट पढ़ें

जेल में बंद आजम खान से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, सपा मुखिया ने कहा- ‘उनके साथ अन्याय हो रहा’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज शुक्रवार को सीतापुर पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सपा नेता आजम खान के बारे में कहा कि उनके साथ अन्याय लगातार हो रहा है.

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज शुक्रवार (22 मार्च) को सीतापुर जेल पहुंचे. यहां उन्होंने जिला कारागार में बंद पूर्व मंत्री आजम खान से मुलाकात की. वहीं जेल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आजम खान के साथ अन्याय लगातार हो रहा है. ये योगी सरकार की अमानवीय गतिविधि है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आजम खान को न्याय मिलेगा, उनके परिवार को न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि आजम खान के साथ लगातार अन्याय हो रहा है. उन्होंने कहा कि आपने कभी नहीं देखा होगा कि एक परिवार के साथ इतना अन्याय हो रहा हो. उन्होंने कहा कि सरकार को ये देखना चाहिए कि उनका परिवार एक घड़ी में एक साथ रहे. क्या सरकार उनको तकलीफ और परेशानी देना चाहती है और वो भी झुठे मुकदमे लगा कर. उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि उनकी पार्टी दुनिया में सबसे बड़ी है. लेकिन जो लग रहा है वैसे बीजेपी वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं, बल्कि ये वर्ल्ड रिकॉर्ड से ऊपर चले गए हैं. ये झुठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना रहे हैं.

“आदरणीय मोहम्मद आजम खान साहब के साथ अन्याय लगातार हो रहा है, ये Inhuman Activity है सरकार की। ऐसा कहीं देखने को नहीं मिलेगा कि एक परिवार के लोगों के साथ ऐसा अन्याय हो रहा हो।”

अखिलेश यादव ने क्या कहा? 

अखिलेश यादव ने कहा कि झूठे मुकदमे लगाने का ब्रह्मांड में रिकॉर्ड बना दिया है बीजेपी ने इलेक्टोरल बांड्स के मुद्दे को दबाने ने के लिए ये नाटक किया जा रहा है. झूठे मुकदमे लगाने का ब्रह्मांड में रिकॉर्ड बना दिया है बीजेपी ने इलेक्टोरल बांड्स के मुद्दे को दबाने ने के लिए ये नाटक किया जा रहा है. ED और CBI बीजेपी के लिए काम करते हैं. इस सरकार ने बच्चों का भविष्य बर्बाद किया है. समाजवादी पार्टी बीजेपी को हराने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना 

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, ”ये सरकारी संस्थाएं हैं, ये वही करेंगी जो सरकार चाहेगी. सवाल ये है कि लोकतंत्र में संस्थाएं साधन के तौर पर काम करती हैं और वो बीजेपी को खुश करने के लिए साधन के तौर पर काम कर रही हैं.” जिसके पास सत्ता होती है वह इन संस्थानों का उपयोग करता है. पहले भी, जो भी सत्ता में था वह इन संस्थानों का उपयोग करता था और अब बीजेपी इसे दस गुना अधिक कर रही है. इन संस्थानों की विश्वसनीयता क्या रह गई है?”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *