सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

अजित और नयनतारा की ‘विश्वासम’ हिंदी में रिलीज होने जा रही है,जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे ब्लॉकबस्टर मूवी

2 मिनट पढ़ें

हिंदी में रिलीज होने जा रही है अजित और नयनतारा की ‘विश्वासम’, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे ब्लॉकबस्टर मूवी

साउथ की सुपरस्टार जोड़ी अजित कुमार और नयनतारा की फिल्म ‘विश्वासम’ अब हिंदी में भी रिलीज होने जा रही है. जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को.

साउथ सिनेमा में अजित कुमार और नयनतारा की जोड़ी काफी हिट है, जो फिल्मी पर्दे कुछ शानदार पेशकश लेकर दर्शकों की कसौटी पर खरी उतर चुकी हैं. इस जोड़ी के साथ अगर जगतपति बाबू जैसा आर्टिस्ट भी शामिल हो जाए तो सोने पर सुहागा. इसी जोड़ी की एक और फिल्म है विश्वासम. ये फिल्म भी अब साउथ सिनेमा के हिंदी दर्शक भी आसानी से देख सकेंगे. उनका इंतजार बस अब चंद ही दिनों में खत्म होने वाला है. क्योंकि, इस सुपरहिट फिल्म का ऑफिशियल हिंदी डब्ड वर्जन जल्द रिलीज होने वाला है.

कब और कहां देखें विश्वासम

अजित कुमार और नयनतारा स्टारर विश्वासम का हिंदी डब्ड वर्जन आप गोल्डमाइंस पर ही देख सकते हैं. खुद गोल्डमाइंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज ऑफिशियल गोल्ड माइन्स टेलिफिल्म्स पर इसकी जानकारी दी है, जिसके मुताबिक फिल्म 28 मई 2023, यानी रविवार रात नौ बजे गोल्डमाइंस पर हिंदी में रिलीज होगी. इस इंस्टाग्राम पोस्ट को देखने के बाद हालांकि कुछ यूजर्स चाहते हैं कि फिल्म 9 की जगह 8 बजे रिलीज होनी चाहिए.

विश्वासम की कहानी

ये फिल्म अजित कुमार की स्टाइल के एक्शन, ड्रामे, रोमांस और कॉमेडी से सजी है, जिसमें नयनतारा भी दमदार किरदार में नजर आएंगी. अजित कुमार और नयनतारा फिल्म में पति पत्नी के किरदार में हैं, जिनकी शादी कुछ कारणों से टूट जाती है. कई सालों बाद दोनों की बेटी मुश्किलों में घिरती है, जिसे बिना अपने बारे में बताए बचाने निकल पड़ते हैं अजित कुमार. अब अजित कुमार कैसे अपनी बेटी से अपनी पहचान छुपा कर उसे बचाते हैं. और, नयनतारा किस तरह उनकी मदद करती है. और, बेटी को बचाने के बाद क्या अजित कुमार और नयनतारा फिर एक होते है. फिल्म से जुड़े ये सारे सवाल जानने हैं तो आपको बस चंद दिन और इंतजार करना है. उसके बाद आप गोल्डमाइन्स पर सारे जवाब हासिल कर सकते हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *