सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

अजित पवार गुट की शरद पवार से मुलाकात, क्या फिर से एक हो जाएगी NCP? सवाल पर क्या बोले जयंत पाटिल

3 मिनट पढ़ें

अजित पवार गुट की शरद पवार से मुलाकात, क्या फिर से एक हो जाएगी NCP? सवाल पर क्या बोले जयंत पाटिल

एनसीपी के कई नेताओं को साथ लेकर अजित पवार बगावत करते हुए शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए थे. विद्रोह के बाद बागी नेता पहली बार शरद पवार से मिले.

अजित पवार गुट के नेताओं की शरद पवार के साथ मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासत तेज हो गई है. डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ प्रफुल्ल पटेल, हसन मुशरिफ, छगन भुजबल, अदिति तटकरे, दिलीप वलसे पाटिल और अन्य बागी नेता रविवार (16 जुलाई) को वाई बी चव्हाण केंद्र में शरद पवार (Sharad Pawar) से मिलने पहुंचे थे.

इस मीटिंग के बाद एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बताया कि हम सरकार में नहीं हैं, कुछ लोग दूसरी तरफ चले गए हैं और उन्होंने सरकार का समर्थन किया है, लेकिन हमने सरकार का समर्थन नहीं किया है. हमारी पार्टी में विभाजन हो गया है. शरद पवार के नेतृत्व में काम करने वाले हम सभी लोग विधानसभा में शिवसेना और कांग्रेस के साथ बैठेंगे.

“बागी वापस आते हैं तो खुशी होगी”

शरद पवार गुट के जयंत पाटिल ने आगे कहा कि अगर ये सभी मंत्री (जो महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए) हमारी पार्टी में वापस आते हैं, तो महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष के रूप में मुझे इससे बहुत खुशी होगी. बता दें कि, अपने चाचा के खिलाफ बगावत करने और दो जुलाई को एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट और शरद पवार के बीच ये पहली बैठक थी.

अजित पवार गुट ने क्या कहा?

इस बैठक के बाद अजित पवार खेमे के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि आज हम सब हमारे नेता शरद पवार से मिलने आए थे. हमने मिलने के लिए कोई समय नहीं मांगा था. हम शरद पवार से आशीर्वाद लेने आए थे. हमने उन्हें बताया कि हमारी इच्छा है कि पार्टी एक साथ रहे और मजबूती से काम करे. हालांकि शरद पवार ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

देवेंद्र फड़णवीस क्या बोले?

वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने अजित पवार गुट के नेताओं की शरद पवार से मुलाकात पर कहा कि वर्षों से शरद पवार उनके नेता थे इसलिए वे उनसे मिलने गए होंगे, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. अजित पवार बीते शुक्रवार को भी शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार से मिलने के लिए उनके आधिकारिक आवास सिल्वर ओक गए थे. प्रतिभा पवार की हाथ से जुड़ी सर्जरी हुई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *